संजय रांउत का बड़ा आरोप- BJP प्रमुख बावनकुले के बेटे ने नागपुर के बार में किया था "बीफ कटलेट" आर्डर

Maharashtra News: महाराष्‍ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत बावनकुले की आलोचना करते हुए शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने गंभीर आरोप लगाया है। उन्‍होंने भाजपा के "नकली हिंदुत्व" की आलोचना करते हुए दावा किया है कि भाजपा प्रमुख के बेटे संकेत बावनकुले ने नागपुर बार में बीफ कटलेट का ऑर्डर दिया था।

बता दें रविवार को भाजपा प्रमुख के बेटे संकेत बावनकुले की ऑडी कार नागपुर शहर में कई वाहनों से टकरा गई, जिसके बाद ड्राइवर को अरेस्‍ट कर लिया गया है लेकिन संकेत इस घटना के बाद विपक्ष के निशाने पर हैं।

sanjay raut

संजय राउत ने कहा भाजपा प्रमुख के बेटे संकेत बावनकुले ने नागपुर बार में बीफ कटलेट का ऑर्डर उसी रविवार को दिया था जिस रविवार ये घटना हुई। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्‍यू में संजय राउत ने दावा किया कि उनके पास संकेत द्वारा ऑर्डर किए गए खाने का विवरण है और दावा किया कि कार में अन्य लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

संजय राहत बोले- मेरे पास हैं सबूत

इसके साथ ही संजय राउत ने आरोप लगाया कि संकेत को उसके पिता के प्रभाव के कारण छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा, "संकेत के अलावा, कार में अन्य लोग भी थे। वे सभी भाग गए। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, कोई शराब परीक्षण नहीं किया गया। एफआईआर में ऑडी कार का नंबर भी नहीं लिखा गया है।"

संजय राउत ने फडणवीस पर लगाया ये आरोप

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राउत ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भाजपा सदस्यों से जुड़े मामलों को संभालने में पक्षपात करने का आरोप लगाया। संजय राउत ने कहा "वह (फडणवीस) महाराष्ट्र के इतिहास में सबसे खराब गृह मंत्री हैं। वह केवल विपक्ष को निशाना बनाना और उन्हें जेल में डालना जानते हैं। उन्होंने चार साल पुराना मामला उठाया है, जब अनिल देशमुख गृह मंत्री थे। उन्होंने देशमुख के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज करवाया, जिन्हें अब गिरफ्तार किया जाएगा।"

भाजपा ने संजय राउत को बताया बेबुनियाद

भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने राउत के दावों को "बेबुनियाद, निराधार और निरर्थक" बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने कहा "वह बेबुनियाद, निराधार और निरर्थक आरोप लगाने के लिए जाने जाते हैं। उनके हालिया आरोप भी इसी श्रेणी में आते हैं। वह दुर्घटना के मामले में राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस अपना काम कर रही है, वे दोषियों को नहीं छोड़ेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+