संजय राउत का आरोप- नवनीत राणा ने मनी लॉन्ड्रिंग में गिरफ्तार यूसुफ लकड़ावाला से लिया था कर्ज

नई दिल्ली, 27 अप्रैल: हनुमान चालीसा विवाद में अब नया ट्विस्ट आया है, बुधवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया कि निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने बिल्डर और फिल्म फाइनेंसर यूसुफ लकड़ावाला से 80 लाख रुपये का कर्ज लिया था, जिसकी हाल ही में जेल में मौत हो गई थी। राउत ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बताया है, साथ ही पूछा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस संबंध में राणा से कब पूछताछ करेगा।

Recommended Video

    Hanuman Chalisa row: Sanjay Raut का दावा, Navneet Rana के D-Gang से संबंध | वनइंडिया हिंदी
    sanjay

    राउत ने आगे कहा कि लकड़ावाला को ईडी ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था और उसके डी-कंपनी से संबंध थे। सितंबर 2021 में आर्थर रोड जेल में उसकी मौत हो गई। इस मामले में राणा दंपति के वकील रिजवान मर्चेंट का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राउत का ये आरोप राजनीति से प्रेरित और पूरी तरह से निराधार है। इस वजह से वो इस पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं समझते हैं। अगर वो सबूत के साथ आते हैं, तो हम उससे निपटेंगे।

    वहीं दूसरी ओर नवनीत राणा ने दिल्ली के कमिश्नर को एक पत्र लिखकर संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिवसेना नेता संजय राउत ने उनके खिलाफ पिछले कुछ दिनों में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। साथ ही उनके ऊपर जातिगत टिप्पणी भी की। इस वजह से उन पर कार्रवाई की जाए। सांसद ने आरोप लगाया कि उन्होंने ही शिवसैनिकों को उनके घर के बाहर घेराव करने के लिए उकसाया और कई मौकों पर उनको बंटी-बबली और 420 कहकर बुलाया।

    जेल में हैं बंद
    आपको बता दें कि सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा ने उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था। इस मामले में दोनों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया और उनके ऊपर धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप लगाया। बाद में निचली अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। इसके खिलाफ वो हाईकोर्ट गईं, वहां से भी दोनों को झटका लगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+