Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sameer Wankhede Wife: बेहद खूबसूरत हैं वानखेड़े की पत्नी, क्या धर्म बदलकर हुई थी शादी?

Sameer Wankhede Wife Kranti Redkar: एनसीबी (NCB) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) अपने एक इंटरव्यू की वजह से एक बार फिर से चर्चा में हैं। गौरव ठाकुर के शो में वानखेड़े ने शाहरुख खान से जुड़ी किसी भी बात पर टिप्पणी करने से मना कर दिया।

लेकिन उन्होंने उनकी फिल्म 'जवान' के मशहूर डायलॉग 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर' को सड़कछाप बताकर एक नई बहस को जन्म जरूर दे दिया है।

Kranti Redkar

मालूम हो कि साल 2021 में केंद्रीय जांच ब्यूरो कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग बस्ट मामले वानखेड़े ने 5 लोगों को अरेस्ट किया था, जिसमें से एक शाहरुख का बेटा आर्यन खान भी था।

वानखेड़े लगातार आरोपों औऱ सवालों के घेरे में

इसके बाद वानखेड़े लगातार आरोपों औऱ सवालों के घेरे में रहें। उन पर एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और उनके खिलाफ केस फाइल किया लेकिन इस दौरान उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही।

क्रांति रेडकर समीर वानखेड़े की दूसरी पत्नी हैं

वानखेड़े के बारे में कहा गया कि 'उन्होंने सरकारी नौकरी पाने के लिए धर्म बदला, उन्होंने अपनी पत्नी को धोखा देकर दूसरी औरत से शादी की। आरोपों का बाजार गर्म होने पर उनकी पत्नी क्रांति रेडकर (Kranti Redkar) मीडिया के सामने आई थीं और उन्होंने खुलकर अपने पति पर लगे सारे आरोपों को गलत और निराधार बताया था, हालांकि यह सच है कि क्रांति रेडकर (Kranti Redkar) समीर वानखेड़े की दूसरी पत्नी हैं।

क्रांति रेडकर मराठी सिनेमा का एक ग्लैमरस चेहरा

गौरतलब है कि क्रांति रेडकर मराठी सिनेमा का एक ग्लैमरस चेहरा हैं,वो इन दिनों प्रोडक्शन और सोशल वर्क से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने साल 2017 में समीर से प्रेमविवाह किया था और इस कपल को शादी से दो जुड़वा बेटियां हैं। उन्होंने 2000 में मराठी फिल्म Soon Asavi Ashi से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद इन्होंने पलटकर पीछे नहीं देखा।

'Kombdi Palali' की तर्ज पर 'चिकनी चमेली' गाना

2003 की सुपरहिट फिल्म 'गंगाजल' में उन्होंने अजय देवगन से साथ काम किया था।वो बहुत अच्छी डांसर हैं, उन्हीं के हिट मराठी आयटम गीत 'Kombdi Palali' की तर्ज पर 'चिकनी चमेली' गाना बना था।

'वानखेड़े की सिंघम' कहलाती हैं क्रांति रेडकर

समीर वानखेड़े के बचाव के लिए वो जिस तरह से वो मैदान में उतरी थीं , उसे देखकर लोगों ने उन्हें 'वानखेड़े की सिंघम' कहना शुरू कर दिया था। हालांकि जो लोग समीर के खिलाफ थे वो उन्हें घर तोड़ने वाली महिला भी कह रहे थे क्योंकि अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के बाद एक साल के अंदर ही समीर वानखेड़े ने क्रांति से शादी कर ली थी।

समीर वानखेड़े की पहली पत्नी डॉ. शबाना कुरैशी थीं

दरअसल समीर वानखेड़े की पहली पत्नी डॉ. शबाना कुरैशी थीं, जिनसे उनका एक बेटा भी है। क्रांति ने कहा था कि 'वो जब समीर से मिली थीं तब वो सिंगल थे और उनका तलाक हो गया था तो मैं घर तोड़ने वाली महिला कैसे हो सकती हूं। जो भी हो रहा है वो सब समीर की इमेज खराब करने के लिए हो रहा।' समीर से उनकी शादी मराठी भंडारी रिवाज से हुई हैं।

समीर वानखेड़े का पूरा नाम समीर दाऊद वानखेड़े!

दरअसल नवाब मलिक के मुताबिक समीर वानखेड़े का पूरा नाम समीर दाऊद वानखेड़े है क्योंकि उनके पिता ने एक मुस्लिम महिला से शादी की थी। समीर ने साल 2006 में मुस्लिम महिला से शादी की, जिनका नाम डॉ शबाना है और उनसे साल 2016 में उनका तलाक हो गया।

'वानखेड़े का जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ था...'

एक मुस्लिम ही एक मुस्लिम से शादी कर सकता है। उनका कहना था कि वानखेड़े का जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ था, लेकिन यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद कोटा के तहत नौकरी पाने के लिए उन्होंने जाति प्रमाण पत्र सहित जाली दस्तावेज बनवाए, ताकि वे हिंदू एससी श्रेणी के दिखाई दें।

'समीर वानखेड़े हिंदू के रूप में पैदा हुए, नहीं कराया धर्म परिवर्तन'

जबकि समीर वानखेड़े ने कहा है कि 'समीर वानखेड़े के मुताबिक वो कम्पोजिट परिवार से आते हैं।' तो वहीं क्रांति रेडकर (Kranti Redkar) नवाब मलिक पर ओछी राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा था कि समीर वानखेड़े हिंदू के रूप में पैदा हुए हैं। उन्होंने कभी धर्म परिवर्तन नहीं किया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+