Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सचिन तेंदुलकर के महल जैसे घर में होगा बहू सानिया का गृहप्रवेश, क्‍या है इसकी कीमत और खासियत? देखें PHOTOS

Sachin Tendulkar House: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर सानिया चंडोक के साथ 5 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अर्जुन तेंदुलकर की रॉयल शादी सुर्खियों में हैं। अर्जुन और सानिया की शादी में राजनेताओं, बॉलीवुड हस्तियों से लेकर किक्रेट जगत से जुड़े नामी लोगों ने शिरकत की।

अर्जुन तेंदुलकर की शादी के बीच सचिन तेंदुलकर का मुंबई के बांद्रा वाला आलीशान बंगला एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। महल जैसे इस बंगले को सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक के स्‍वागत के लिए भव्य रूप से सजाया गया है। आइए जानते हैं इस आलीशान बंगले की कीमत और खासियत क्‍या है?

Sachin Tendulkar House Price

सचिन का आलीशान घर मुंबई के पॉश पेरी रोड वेस्ट, बांद्रा में स्थित है, ये घर किसी महल से कम नहीं है।। ब्रादा के इसी घर में सचिन तेंलदुलकर अपनी पत्नी अंजलि, बेटे अर्जुन और बेटी सारा के साथ रहते हैं।

Sachin Tendulkar House Price

यह बंगला 1926 के पारसी आर्किटेक्चर और समकालीन लग्जरी का बेजोड़ संगम है। इसकी क्लासिक बनावट को बरकरार रखते हुए इसे आधुनिक शैली में डिजाइन किया गया है।

sachin tendulkar

1926 में निर्मित हवेली को सचिन ने खरीदा और दिया मार्डन लुक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सचिन ने यह प्रॉपर्टी 2007 में ₹39 करोड़ रुपये में खरीदी थी। मूल रूप से 'दोराब विला' के नाम से जानी जाने वाली यह विशाल हवेली 1926 में निर्मित हुई थी। 6,000 वर्ग फुट में फैली इस हवेली में तेंदुलकर परिवार ने चार साल इसका नवीनीकरण करवाया और इसके बाद 2011 में गृह प्रवेश किया था।

sachin

सचिन तेंदुलकर के घर की कीमत कितनी है?

सचिन ने यह संपत्ति साल 2007 में करीब ₹39 करोड़ में खरीदी थी, जिसकी वर्तमान कीमत अब ₹100 करोड़ से अधिक की हो चुकी है। इसी घर में सचित तेंदुलकर की इकलौती बहू आज शादी के बाद गृह प्रवेश करेगी।

Sachin Tendulkar House

सचिन और अंजलि के घर में कई मंजिलें हैं जिसमें एक छत और दो बेसमेंट भी शामिल हैं। घर के मेन गेट एक विशाल, गहरे लकड़ी के दरवाजे से खुलता है, जिस पर ज्यामितीय नक्काशी की गई है जो इसकी शाही सुंदरता को बढ़ाती है। चमकदार काले संगमरमर का फर्श और सजे फूलों के गमले प्रवेश द्वार को भव्य व स्वागत योग्य बनाते हैं।

sachin tendulkar

घर का लिविंग रूम

घर का लिविंग रूम काफी विशाल और शांतिपूर्ण है, जिसे सफेद और भूरे रंगों के संयोजन से सजाया गया है, जो एक क्लासी और शांत माहौल देता है। इसमें बड़े, आरामदायक सोफे हैं जिन पर रंग-बिरंगे कुशन रखे हैं। फर्श पर क्रीम रंग का चमकदार मार्बल इसे शाही लुक देता है। यहां पारंपरिक कला संग्रह भी है, जिसमें पीले, हरे और काले रंग की विस्तृत कलाकृतियां शामिल हैं। घर का यह विशेष कोना चमकदार संगमरमर के फर्श, तुर्की कालीन, आधुनिक लकड़ी के लैंप और टेराकोटा टोन वाले आलीशान सोफे से सुसज्जित है, जो इसकी भव्यता को और बढ़ाता है।

sachin tendulkar home temple

सचिन के घर में बना है सुंदर मंदिर

सचिन के घर में बना मंदिर उनकी गहरी श्रद्धा और सादगी का प्रतीक है, जहाँ दीवारों पर देवी-देवताओं की सुंदर तस्वीरें और मूर्तियां फूलों की मालाओं से सजी हैं।

sachin tendulkar home

घर में लकड़ी की खूबसूरत सीढ़ियां पूरे इंटीरियर को क्लासिक और एलिगेंट लुक देती हैं। इन सीढ़ियों के साथ छत पर लगे लकड़ी के पैनल भी घर की सजावट को खास बनाते हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में गर्म और शाही अहसास आता है। इस जगह को खास मौकों और त्योहारों के दौरान ताज़े फूलों और सुंदर मालाओं से सजाया जाता है।

sachin tendulkar

सचिन तेंदुलकर के घर की बालकनी और छत चारों ओर हरियाली से घिरी हुई हैं, जहाँ घने पौधे इसे घर के बीचों-बीच एक शांत कोना बनाते हैं। घर का गार्डन घने पेड़ों, हरी-भरी घास और तरह-तरह के खूबसूरत पौधों से सजा हुआ है।

इस क्षेत्र का फर्श ग्रे रंग के पत्थरों से तैयार किया गया है, जो आधुनिक और एलिगेंट लुक देता है। बालकनी में लगे कांच के जंगले इसे खुला और समकालीन रूप देते हैं। यही वजह है कि यह जगह सचिन के लिए योग एवं कसरत करने का पसंदीदा स्पॉट भी मानी जाती है।

Sachin Tendulkar House Price

घर में जिम है जहां सचिन के साथ-साथ उनके बेटे अर्जुन और बेटी सारा भी अक्सर समय बिताते हैं। इसके अलावा, घर के अंदर स्नूकर खेलने की व्यवस्था है। साथ ही, कैरम, शतरंज और अन्य कई इंडोर गेम्स भी खेलने की सुविधा उपलब्ध है।

sachin house

सचिन तेंदुलकर के पास है एक आलीशान फ्लैट भी

पेरी क्रॉस रोड पर स्थित अपने विशाल बंगले के अलावा, सचिन और अंजलि तेंदुलकर का मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित शानदार रुस्तमजी सीज़न्स बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट भी है। यह 1,600 वर्ग फुट का अपार्टमेंट 2018 में दंपति ने ₹7.15 करोड़ की लागत से खरीदा था, और यह अंजलि के नाम पर रजिस्‍टर्ड है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+