महाराष्ट्र: इन देशों से आने वाले लोगों के लिए RT-PCR की नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी, क्वारंटीन से मिली राहत
मुंबई, 28 अगस्त। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर को लेकर राज्य सरकार कई बड़े फैसले ले रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार ने यूरोप, मध्य-पूर्व और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया है। हालांकि इस बीच यात्रियों को क्वारंटाइन से राहत भी दी गई है। कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट होने पर यात्रियों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रोटोकॉल (एसओपी) के अनुरूप ये निर्णय लिया है।
Recommended Video

राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने आदेश जारी करते हुए कहा, यूरोपीय देशों, मध्य पूर्वी देशों और दक्षिण अफ्रीका के यात्रियों सहित राज्य में आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सभी नियम, समय-समय पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्देशों के अनुरूप होंगे। इसका मतलब है कि उन्हें राज्य में प्रवेश करने के लिए एक नकारात्मक आरटी-पीसीआर रिपोर्ट की आवश्यकता होगी। आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट एयरपोर्ट पर लैंड होने से 72 घंटे पहले की होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: भारत में एक दिन में 1 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन डोज लगाई गई, PM मोदी से लेकर बिग गेट्स तक ने जताई खुशी
बता दें कि इससे पहले 15 जुलाई को राज्य सरकार ने वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को महाराष्ट्र में प्रवेश की अनुमति दी थी। इसके लिए उनके पास 15 दिन पुराना वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य था। टीका ले चुके यात्रियों के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट की अनिवार्यता को हटा दिया गया था। इस बीच देश में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश में शनिवार (28 अगस्त) को कोरोना वायरस (कोविड-19) के दैनिक आंकड़ों में फिर से बढ़ोतरी देखी गई है। देशभर में शनिवार को बीते 24 घंटों में 46,759 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 509 मरीजों की मौत हुई है और 31,374 मरीज कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से 4,37,370 लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications