भारत में एक दिन में 1 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन डोज लगाई गई, PM मोदी से लेकर बिग गेट्स तक ने जताई खुशी
भारत में एक दिन में 1 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन डोज लगाई गई, PM मोदी से लेकर बिग गेट्स तक ने जताई खुशी
नई दिल्ली, 28 अगस्त: भारत में बीते दिन शुक्रवार (27 अगस्त) को एक दिन में 1 करोड़ से अधिक कोरोना वायरस वैक्सीन की डोज लगाई गई है। ये एक दिन किए गिए टीकाकरण की अब तक की सर्वाधिक संख्या है। 27 अगस्त 2021 को एक दिन में 1,00,64,032 टीके की खुराक दी गई है। भारत में 16 जनवरी 2021 को कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी। देशभर में अब तक 62 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाई है। जिसमें से 49.08 करोड़ को पहली खुराक लगी है और 14.08 करोड़ लोगों को दोनों डोज खुराक लगी है।
Recommended Video

PM मोदी बोले- रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीनेशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन में 1 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने पर खुशी जताई है और वैक्सीनेशन अभियान को तेजी से बढ़ाने के लिए बधाई दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ''आज रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीनेशन हुआ। एक दिन में 1 करोड़ का आंकड़ा पार करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। टीका लगवाने वालों और टीकाकरण अभियान को सफल बनाने वालों को बधाई।''

'भारत ने कोरोना से सफल लड़ाई लड़ते हुए पूरे विश्व को उदाहरण दिया है'
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा, ''सबका साथ , सबका विकास , सबका विश्वास सबका प्रयास, यह वही प्रयास है जिससे देश ने 1 दिन में 1 करोड़ से अधिक टीके लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्यकर्मियों का अथक परिश्रम और पीएम नरेंद्र मोदी का 'सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन' का दृढ़ संकल्प रंग ला रहा है।''
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट खुशी जाहिर की है। अमित शाह ने लिखा, ''1 दिन में 1 करोड़ वैक्सीन! ये आंकड़ा नए भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति व अपार क्षमता का प्रतिबिंब है। एक दूरदर्शी व कर्मठ नेतृत्व से कैसे एक देश कोरोना से सफल लड़ाई लड़ते हुए पूरे विश्व में उदाहरण स्थापित कर सकता है...ये नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाले नए भारत ने दुनिया को दिखाया है।''

बिल गेट्स ने भी जताई खुशी
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्सल ने भी 1 दिन में 1 करोड़ वैक्सीन के आंकड़े को पार करने के लिए भारत को बधाई दी है। बिल गेट्स ने ट्वीट कर लिखा, ''भारत को इस जबरदस्त रिकॉर्ड के लिए बधाई। सरकार, अनुसंधान एवं विकास समुदाय, वैक्सीन निर्माताओं और लाखों स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है।''

1 करोड़ वैक्सीनेशन आंकड़े में 28 लाख UP में लगाए गए टीके
भारत में एक दिन में ( 27 अगस्त 2021) एक करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज (1,00,64,032) लगाई गई है। जिसमें से सबसे ज्यादा टीकाकरण 28.62 लाख शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में हुआ। उसके बाद कर्नाटक में 10.79 लाख वैक्सीन डोज लगाई है। वहीं महाराष्ट्र में 9.84 लाख, हरियाणा में 6 लाख और पश्चिम बंगाल 5.47 लाख वैक्सीन डोज लगाई गई है।

जानें 1 दिन में किन राज्यों में कितनी वैक्सीन डोज लगाई गई?
वहीं बिहार में 4.98 लाख, डेटा आगे दिखाता है कि चार राज्यों ने चार लाख से अधिक टीकाकरण की सूचना दी: बिहार (4.98 लाख); गुजरात में 4.89 लाख, केरल में 4.84 लाख और राजस्थान 4.59 लाख वैक्सीन डोज लगाई गई है। तमिलनाडु में 3.73 लाख, आंध्र प्रदेश में 3.24 लाख, ओडिशा 2.67 लाख और असम 2.5 लाख लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications