महाराष्ट्र के 36 जिलों में से नौ में आज नहीं आया कोरोना का कोई केस

मुंबई, 27 अक्टूबर: महाराष्ट्र में मंगलवार को 1,201 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें से 786 मुंबई (द्वीप और उपनगरीय), पुणे, नासिक और अहमदनगर सहित सिर्फ पांच जिलों में मिले हैं। राज्य के 36 जिलों में से नौ जिलों में आज कोरोना को कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। जबकि 24 जिलों में मंगलवार को कोरोना से संबंधित कई मौतें दर्ज नहीं की गई। मुंबई ने 293 नए मामले दर्ज किए, इसके बाद पुणे जिले में 217 और अहमदनगर में 192 नए मामले सामने आए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Vaccination में Maharashtra ने बनाया ये नया Record | वनइंडिया हिंदी
    recorded zero fresh cases in nine of Maharashtra’s 36 districts

    राज्य निगरानी अधिकारी डॉ प्रदीप अवाटे ने कहा कि जनसंख्या घनत्व के कारण शहरी क्षेत्रों में मामले अधिक आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, मुंबई और पुणे में उच्च जनसंख्या घनत्व है और इसलिए उनके पास अन्य जिलों की तुलना में अधिक संख्या में मामले हैं। हालाँकि, हम पूरे महाराष्ट्र में कोरोना को रोकने में सफल हुए हैं, जिसके कारण कई जिलों में अब शून्य मामले और मौतें दिख रही हैं।

    सोमवार को राज्य में 889 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले 511 दिनों में सबसे कम थे। ऑर्गनाइज्ड मेडिसिन एकेडमिक गिल्ड के महासचिव डॉ ईश्वर गिलाडा ने कहा कि कोरोना मामलों में उछाल मौजूदा त्योहारी सीजन के कारण आया है। ग्रामीण इलाकों में मामले कम हुए हैं क्योंकि बहुत जगह है और सोशल डिस्टेंसिंग संभव है। ट्रेनों के साथ-साथ थिएटर और मनोरंजन पार्क के खुलने से भी मामूली उछाल आएगा। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है।

    जलगांव, नंदुरबार, यवतमाल, भंडारा, गोंदिया और गढ़चिरौली जिलों में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इसी तरह, ठाणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, जालना, धुले, जलगाँव और नंदुरबार में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। राज्य में कोविड के मामलों की संख्या 6,605,051 तक पहुंच गई है और मरने वालों की संख्या 140,060 हो गई है। पुणे में सबसे अधिक मौतें (19,579) दर्ज की गई हैं, इसके बाद मुंबई (16,225) और ठाणे (11,419) में हैं।

    महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1201 नये मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,05,051 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि, कल कोविड-19 के 889 मामले सामने आए थे, जो गत वर्ष पांच मई के बाद सबसे कम आंकड़ा था। कोरोना से मरने वालों की संख्या कल की तुलना में आज 20 बढ़ गई, इस प्रकार आज का मौत का आंकड़ा 32 पर पहुंच गया, जबकि कल यह महज 12 था, जो पिछले 18 माह बाद एक दिन में सबसे कम मौतें थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+