महाराष्ट्र चुनाव से पहले रामदास अठावले का दावा- इस नेता की वजह से लोकसभा चुनाव में हुआ NDA को भारी नुकसान
Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को अब चंद ही महीने बाकी बचे है। ऐसे में राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी है। पार्टियों के बीट सीटों के बंटवारे और चुनावी रणनीतियों को लेकर चर्चा चल रही है। वहीं इस सबके बीच केंद्रीय मंत्री और एनडीए सरकार के सहयोगी रामदास अठावले ने बड़ा दावा कर डाला है।
रामदास अठावले का ये दावा हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव परिणाम से जुड़ा हुआ है। अठावले ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र के खराब परिणाम के लिए अजित पवार ने महागठबंधन पर कोई नकारात्मक असर नहीं डाला। अठावले ने लोकसभा चुनाव में एनडीए की हार के लिए जिस नेता का नाम लिया उसने सबको हैरान कर दिया है।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अठावले ने पालघर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में एनडीए की हार का कारण अजित पवार का गठबंधन में शामिल होना नहीं था। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में एनडीए की हार के लिए राज ठाकरे को जिम्मेदार ठहराया है।
अठावले ने राज ठाकरे के लिए बोली ये बात
इसके साथ ही रामदास अठावले ने दावा किया कि राज ठाकरे के बिना शर्त समर्थन से लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए महागठबंधन को कोई फायदा नहीं हुआ। अठावले ने कहा एनडीए को मिली 17 सीटों में अजित पवार का योगदान था, लेकिन उन्होंने राज ठाकरे को अपने गठबंधन में शामिल न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा "अगर मैं आपके साथ हूं, तो राज ठाकरे को महागठबंधन में शामिल करने की कोई जरूरत नहीं है।"
राहुल के बयान पर बोले अठावले- कांग्रेस खत्म हो जाएगी लेकिन आरक्षण नहीं होगा खत्म
इसके अलावा रामदास अठावले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में जाकर भारत में आरक्षण खत्म करने की बात की कटु आलोचना की और उन्होंने तर्क दिया कि ऐसे बयान अनुचित हैं और मांग की कि राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा "राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाएगी, लेकिन देश में आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा।"
लोकसभा चुनाव परिणाम
बता दें जून 2024 को संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में ऑल इंडिया अलायंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा ने एनडीए के लिए 9 सीटें, शिवसेना शिंदे गुट को सात और अजित पवार गुट को एक सीट मिली।
एमवीए ने जीती 48 में से 30 सीटें
महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने 48 में से 30 सीटें हासिल कीं, जबकि एनडीए को केवल 17 सीटें मिलीं।इनमें कांग्रेस को 13, शिवसेना यूबीटी को 9 और शरद पवार की पार्टी को 7 सीटें मिलीं। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने भी जीत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications