Ralegaon Election Results 2019: रालेगांव सीट पर भाजपा के अशोक रामजी जीते

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की रालेगांव विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के अशोक रामजी उइके चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के वसंत चिंदुजी को हराया है। अशोक रामजी ने 10,000 वोटों की निर्णायक बढ़त बना ली है, हालांकि उनकी जीत का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। महाराष्ट्र की रालेगांव सीट एससी के लिए सुरक्षित है। इस सीट पर भाजपा से अशोक रामजी उइके चुनाव मैदान में हैं, उन्हें शिवसेना का समर्थन है। उनके सामने कांग्रेस से वसंत चिंदुजी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनको एनसीपी का समर्थन प्राप्त है। 2014 में भाजपा के अशोक रामजी ने कांग्रेस के वसंत चिंदुजी को 38,750 वोटों से हराया था। एक बार फिर से दोनों आमने-सामने हैं। रालेगांव यवतमाल जिले में है, जो विदर्भ का इलाका है। 2014 में पहली बार भाजपा ने इस सीट को जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

Ralegaon Election Results 2019 LIVE

6:10 PM भाजपा के अशोक रामजी कांग्रेस के वसंत चिंदुजी से 9,928 वोटों से आगे चल रहे हैं।

5:00 PM भाजपा के अशोक रामजी कांग्रेस के वसंत चिंदुजी से 8,000 वोटों से आगे हो गए हैं।

4:00 PM भाजपा के अशोक रामजी कांग्रेस के वसंत चिंदुजी से 75, 00 वोटों से आगे हो गए हैं।

2:45 PM भाजपा के अशोक रामजी कांग्रेस के वसंत चिंदुजी से 7,000 वोटों से आगे हो गए हैं।

1:45 PM भाजपा के अशोक रामजी ने कांग्रेस के वसंत चिंदुजी के खिलाफ 5300 वोटों से बढ़त बना ली है।

12:30 PM भाजपा के अशोक रामजी 2300 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

12:00 PM भाजपा के अशोक रामजी की बढ़त और ज्यादा हो गई है। अब वो कांग्रेस उम्मीदवार से 1700 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

11:30 AM रालेगांव सीट पर स्थिति बदल गई है। कांग्रेस के वसंत चिंदुजी पिछड़ गए हैं। यहां से भाजपा के अशोक रामजी 700 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

10: 45 AM रालेगांव सीट पर कांग्रेस के वसंत चिंदुजी भाजपा के अशोक रामजी से 201 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10: 00 AM महाराष्ट्र की रालेगांव विधानसभा सीट पर जो रुझान आए हैं उनमें कांग्रेस के वसंत चिंदुजी आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। आज मतगणना हो रही है। वचुनाव में सीधा मुकाबला भाजपा-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी एलायंस के बीच माना जा रहा है।प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुन अघाड़ी, मायावती की बसपा और असदुद्दीन औवेसी की एआईएमआईएम जैसे कई दल भी चुनाव में अपना दमखम दिखा रहे हैं। इस विधानसभा चुनाव में 8,97,22,019 मतदाताओं 3,237 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया है।

288 सदस्यों वाली महाराष्‍ट्र विधानसभा में 2014 के चुनाव में भाजपा 122 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। शिवसेना को 63 सीटों पर जीत मिली थी। चुनाव के बाद शिवसेना के सहयोग से भाजपा ने सरकार बनाई थी। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने थे। तब कांग्रेस पार्टी ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 41 सीट जीतने में कामयाब रही थी। 13 सीटें छोटे दलों के खाते में गई थी, तो वहीं 7 निर्दलीय विधायक भी चुने गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+