महाराष्ट्र चुनाव: राज ठाकरे की MNS ने जारी की 45 उम्मीदवारों की लिस्ट, इन दिग्गजों पर लगाया दांव
Maharashtra assembly election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मंगलवार को राज ठाकरे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने 45 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दोपहर में मनसे ने नौ उम्मीदवरों की पहली लिस्ट जारी की थी।
याद रहे मनसे प्रमुख राज ठाकरे क मनसे महाराष्ट्र में अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है। राज ठाकरे का ये फैसला सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के लिए बड़ा झटका है। राज ठाकरे ने कहा था मनसे का लक्ष्य किसी भी अन्य पार्टी की तुलना में अधिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारना है।
इसी के तहत मंगलवार को 45 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर राज ठाकरे ने चुनाव का अग़ाज कर दिया है। इस लिस्ट में राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे का नाम भी शामिल है। अमित ठाकरे माहिम से चुनाव लड़ेगे।

बता दें हाल ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे की मनसे ने भाजपा के प्रतिनिधित्व वाले एनडीए गठबंधन का समर्थन कर रही थी लेकिन पांच महीने बाद हो रहे आगामी महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव राज ठाकरे ने अकेले दम पर लड़ रहे हैं। जबकि भाजपा को उम्मीद थी कि राज ठाकरे इस चुनाव में भी एनडीए गठबंधन वाले महायुति का समर्थन करेंगे।
महाराष्ट्र चुनाव के लिए मनसे के उम्मीदवार

आगामी विधानसभा २०२४ च्या सार्वत्रिक निवडणुकांसाठी , महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेच्या उमेदवारांची दुसरी यादी खालीलप्रमाणे.... pic.twitter.com/te6UvdlJoo
— Raj Thackeray (@RajThackeray) October 22, 2024
बता दें राजठाकरे ने 2006 में चाचा बाला साहेब टाकरे द्वारा स्थापित अविभाजित शिव सेना से अलग होने के बाद एमएनएस की स्थापना की थी। राजठाकरे की पार्टी ने 2014 में मोदी की प्रधान मंत्री पद की दावेदारी का समर्थन किया था। हालांकि, बाद में वह एक प्रमुख आलोचक बन गए थे।












Click it and Unblock the Notifications