राज ठाकरे का बड़ा आरोप- महाराष्ट्र में शरद पवार ने जाति भेद और तोड़फोड़ की राजनीति की शुरुआत की
MNS Chief Raj Thackeray: महाराष्ट्र के ठाणे के बदलापुर स्कूल की घटना को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। एनसपी प्रमुख शरद पवार बदलापुर मामले को लेकर लगातार महाराष्ट्र सरकार को घेर रहे हैं। इस सबके बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार पर हमला बोलते हुए बड़ा आरोप लगाया है।
राज ठाकरे ने कहा महाराष्ट्र में तोड़फोड़ की राजनीति की शुरूआत महाराष्ट्र में एनीसीपी प्रमुख शरद पवार ने ही की।

नागपुर में मीडिया को संबोधित करते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा महाराष्ट्र राज्य में जाति भेद की शुरूआत शरद पवार ने की।
इसके साथ ही उन्होंने बदलापुर के स्कूल में दो बच्चियों के साथ हुए कथित रेप मामले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा इसको लेकर जल्द सख्त कानून बनना चाहिए।
राज ठाकरे ने कहा निर्भया केस में बलात्कारियों को सजा मिलने में वर्षों लग गए थे़। उन्होंने एमवीए गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं तो आज बंद बुलाने वालों (MVA) के समय भी हो रही थीं और आज भी हो रही है।
उन्होंने मीडिया में लगातार एक के बाद एक ऐसी खबरें आ रही है। तो क्या महिला उत्पीड़न की घटनाओं के पीछे क्या कोई राजनीति है? राज ठाकरे ने खुलकर सवाल किया कि महाराष्ट्र में चुनाव नजदीक आ रहे है तो क्या सरकार को बदनाम करने का कोई कारण है? उन्होंने कहा मैंने आप सबको जब उद्धव ठाकरे सत्ता में थे तब लॉकडाउन में महिलाओं के विरुद्ध हो रही घटनाओं के बारे में खुलासा किया था।
बता दें राज ठाकरे की मनसे में 200 से 225 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। चुनाव से पहले राज ठाकरे अभी से चुनावी रैलियां शुरू कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications