IPS Anchal Dalal: लेडी सिंघम ने PAK का किया पर्दाफाश, समुद्र से ढूंढ निकाला पाकिस्तानी GPS

IPS Anchal Dalal: पाकिस्‍तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत से जुड़ी सीमाओं के जरिए देश में घुसपैठ की नाकामयाब कोशिश के बाद अब पाकिस्‍तान जल मार्ग के जरिए साजिश रची थी लेकिन महाराष्‍ट्र की लेडी सिंघम ने दुश्‍मन देश की नापाक कोशिश का भंडाफोड़ कर दिया है।

ये लेडी सिंघम आईपीएस आंचल दलाल हैं जिन्‍होंने मई महीने में बतौर एसपी रायगढ़ की कमान संभाली है।
पद संभालने के एक महीने बाद ही एसपी आंचल दलाल ने महाराष्‍ट्र के कोरलाई बीच पर पाकिस्‍तानी द्वारा जासूसी के लिए लगाई गई जीपीएस डिवाइस ढ़ूंढ निकाल कर पाकिस्‍तान के नापाक इरादों पर पानी फेर दिया है।

IPS Anchal Dalal

दरअसल, कुछ दिन पहले महाराष्‍ट्र के रायगढ़ के कोरालाई बीच पर पाकिस्‍तानी जीपीएस के तौर पर सिग्नल बार-बार एक्टिव हो रहा था। इसके पता चलते ही एसपी आंचल दलाल ने अपनी टीक के साथ मिलकर इसकी तलाश शुरू की और पाकिस्‍तानी साजिश का राज खोल दिया। एसपी आंचल और उनकी टीम ने समुद्र में तैरता हुआ एक हाई-टेक ब्वॉय (Buoy) बरामद कर लिया। जो सूरज की रोशनी पड़ते ही खुद ही एक्टिव हो जाता था और पाकिस्‍तान से जुड़ा जीपएस सिग्नल भेज रहा था।

सूरज की रोशनी में एक्टिव हो जाता था ये ई-टेक ब्वॉय Buoy

प्रेस कान्‍फ्रेंस के जरिए आईपीएस दलाल ने बताया कि 6 जुलाई 2025 को हमारे नेशनल सिक्‍योरिटी नेटवर्क को एक संदिग्ध जीपीएस का सिग्नल रायगढ़ के कोरलाई तट के पास मिल रहा था। ये सिग्नल बार-बार एक्टिव हो रहा था। इसका पता चलते ही जांच शुरू की तो पता चला इसका सिग्नल पाकिस्‍तान के जीवीएस सिस्‍टम से जुड़ा हुआ था। रायगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की और इसे ढूंढ निकाला। ये ब्वॉय सूरज की रोशनी में एक्टिव और रात के अंधेरे में डीएक्टिव हो जाता था।

कौन हैं लेडी सिंघम आंचल दलाल?

तेजरार्रार आईपीएस अधिकारी आंचल दलाला उत्‍तर प्रदेश के शामली की मूल निवासी है और उनका परिवार गाजियाबाद में रहता है। वकालत की पढ़ाई के बाद आंचल दलाल ने 2017 में यूपीएससी सीएसई परीक्षा पास कर 136 वीं रैंक हासिल की और आईपीएस अधिकारी नियुक्‍त की गईं। आंचल दला के पति जितेंद्र डूडी आइएएस अधिकारी हैं। जयपुर के रहने वाले डूडी 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्‍हें झारखंड कैडर मिला था लेकिन आंचल दलाल से शादी के बाद उन्‍हें भी महाराष्‍ट्र में ट्रांसफर मिला गया है। आंचल दलाल के बड़े भाई शेखर दलाल भी आईएसएस हैं और बहन भी आईपीएस अधिकारी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+