Rahul Gandhi पहुंचे परभणी, मृतक के परिजन से मिलने के बाद बोले- पुलिस हिरासत में हुई मौत, सीएम ने झूठ बोला है

महाराष्ट्र में मचे घमासान के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और कांग्रेस पार्टी के कई अन्य प्रमुख लोगों के साथ अशांत परभणी जिले में सोमवार को पहुंचे। उन्‍होंने इस घटना में दुखद रूप से मारे गए छात्र की फोटो के सामने श्रद्धांजलि अर्पित की।

परभणी में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के उच्च पदस्थ सदस्यों के संग पहुंचे राहुल गांधी ने पीड़ितों और मृतक के परिवारों के साथ पार्टी की भी मुलाकात की। मृतक के परिवार से मिलने के बाद राहुल गांधी ने दावा किया कि छात्र की मौत पुलिस हिरासत में हुई।

Rahul Gandhi

बता दें परभणी में अचानक भड़की हिंसा के बाद पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीथी। जिसके बाद कुछ लोगों के हिरासत में लिया गया था। जिसमें पुलिस हिरासत में एक दलित छात्र जो लॉ का स्‍टूडेंट था उसकी मौत हो गई थी।

राहुल गांधी बोले- पुलिस हिरासत में हत्‍या की गई

वहीं सोमवार को राहुल गांधी ने परभणी पहुंच कर मृतक के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा "मैं परिवार और उन लोगों से मिला हूं जिन्हें मारा गया और पीटा गया। उन्होंने मुझे पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वीडियो, तस्वीरें दिखाईं। यह 100% हिरासत में हुई मौत है।"

"सीएम ने विधानसभा में झूट बोला है"

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा उसकी हत्या की गई है और मुख्यमंत्री ने पुलिस को संदेश देने के लिए विधानसभा में झूठ बोला था। इस युवक की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह दलित था और संविधान की रक्षा करना चाहता है।'

ये राजनीति नहीं हत्‍या और न्‍याय का मामला है

राहुल गांधी ने कहा इस मामले को तुरंत सुलझाया जाए और जिन्होंने ऐसा किया है उन्हें सजा मिलनी चाहिए। ये कोई राजनीति नहीं की जा रही है, विचारधारा जिम्मेदार है, क्योंकि मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया है इसलिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं, जिन्होंने उन्हें मारा है वे जिम्मेदार हैं और कार्रवाई होनी चाहिए। जितनी जल्दी हो सके।"

सीएम फडणवीस ने उठाया ये बड़ा कदम

हालांकि इस घटना को देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया और परभणी पुलिस अधिकारी अशोक घोरबंद का निलंबित कर दिया है और ये जांच करने का आदेश दिया है कि क्‍या इस मामले में पुलिस ने उचित पुलिस बल से अधिक का प्रयोग किया है। इसके साथ ही सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मृतक के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+