Congress Party: प्रियंका और राहुल गांधी में बेहतर कौन? मणिशंकर अय्यर ने बताया कांग्रेस का भविष्य?
Congress Party Politics: प्रियंका गांधी वाड्रा केरल के वायनाड लोकसभा से नई-नई सांसद बनी हैं। हाल में संपन्न हुए संसद के शीतकालीन सत्र से ही वह मुख्य विपक्षी पार्टी की एक दिग्गज नेता की तरह संसद और संसद के बाहर अपनी सियासी छाप छोड़ती नजर आई हैं। खासकर वह जिस तरह से दो दिन में दो तरह के अलग-अलग संदेशों वाले बैग लेकर संसद पहुंचीं, उसने उन्हें और भी ज्यादा चर्चा में ला दिया। ऐसे में यह भी अटकलबाजियां शुरू हैं कि कहीं इस तरह से वह अपने भाई राहुल गांधी के सियासी कद पर भारी तो नहीं पड़ने वाली हैं।
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर अपने बयानों और टिप्पणियों की वजह से ही सुर्खियां बटोरने के लिए जाने जाते हैं। इसकी वजह से वह बीजेपी के निशाने पर तो रहते ही हैं कई बार कांग्रेस के लिए भी उनका बचाव मुश्किल हो जाता है।

हाल ही में उनकी आत्मकथा का एक दूसरा खंड प्रकाशित हुआ है, जिसका नाम है- 'ए मैवरिक इन पॉलिटिक्स'। इंडियन एक्सप्रेस ने इसी संबंध में उनसे विस्तृत बातचीत की है, जिसमें कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति से जुड़ी कुछ हकीकत भी सामने आए हैं।
Congress Party: ममता बनर्जी में इंडिया ब्लॉक का नेता बनने की क्षमता- मणिशंकर अय्यर
केंद्र में पिछले करीब डेढ़ साल से इंडिया ब्लॉक के नाम से एक विपक्षी गठबंधन सक्रिय है। विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस इसकी अगुवाई कर रही है और औपचारिक तौर पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इसके चेयरमैन हैं। लेकिन,यह एक आम धारणा है कि दरअसल अघोषित तौर पर कांग्रेस के साथ-साथ इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व भी लोकसभा में विपक्ष के नेता और यूपी की रायबरेली से पार्टी सांसद राहुल गांधी ही संभाल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- Priyanka Gandhi: वायनाड में प्रियंका,राहुल की जीत से 'आतंकियों और कट्टरपंथियों' का क्या है कनेक्शन?
हाल में हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक की जितनी बुरी हार हुई है, उसके बाद विपक्षी गठबंधन के अंदर से ही नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठी है। जब मणिशंकर अय्यर से पूछा गया कि किया कोई दूसरी पार्टी इंडिया ब्लॉक की अगुवाई कर सकती है?
Congress Party: 'इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस और उसके नेता का स्थान कायम रहेगा'
इसपर अय्यर ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि यह वाजिब सवाल है। मैं समझता हूं कि कांग्रेस को तैयार रहना चाहिए कि ब्लॉक का नेता न बने। जो भी नेता बनना चाहता है, उसे नेता बनने दे। ममता बनर्जी में क्षमता है...गठबंधन के अन्यों में भी क्षमता है।'
उनका कहना है कि नेता कोई बने कांग्रेस पार्टी और उसके नेता की अहमियत बनी रहेगी। उनको लगता है, 'मुझे यकीन है कि राहुल को गठबंधन के अध्यक्ष के रूप में जितना सम्मान मिलता है, उससे भी अधिक सम्मान मिलेगा।'
Congress Party: 30 साल छोटे राहुल को सहमते हुए लिखी थी चिट्ठी, जिसपर अय्यर की पत्नी ने की आपत्ति!
उन्होंने स्वीकार किया है कि कांग्रेस में आला कमान वाली संस्कृति के खिलाफ आवाज उठाने का मतलब है कि दूसरा रास्ता खोज लिया जाए। इसमें उन्होंने यह बताया है कि जब उन्हें राहुल ने निलंबित कर दिया था तो किस तरह से चिट्ठी भेजकर उनसे एक तरह का मनुहार करना पड़ा।
उन्होंने खुद माना है कि दो बार तो ड्राफ्ट देखकर उनकी पत्नी (अय्यर की) ने भी (पत्र की भाषा में लग रहा था कि वह बहुत ही सहमे हुए हैं) उंगली उठाई थी कि राहुल उनसे (अय्यर) 30 साल छोटे हैं, इसे कतई नजरअंदाज न करें। उनके मुताबिक वे क्या करते, वह पार्टी छोड़कर जाना नहीं चाहते थे। यह बात तबकी है, जब राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष थे और अय्यर को पार्टी से निलंबित किया गया था।
इसे भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, बरेली कोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला
Congress Party:'भविष्य में हमारे पास राहुल और प्रियंका की कांग्रेस होगी'
जब उनसे सीधा सवाल किया गया कि प्रियंका और राहुल गांधी में बेहतर कौन हैं? इसपर उन्होंने बताया, 'वह (प्रियंका) सिर्फ पिछले 6 हफ्तों से कांग्रेस सांसद हैं। नहीं,मैं भविष्य की तरफ देख रहा हूं।.......मुझे विश्वास है कि (राहुल और प्रियंका) एक जोड़ी बनाएंगे; और अगले 30 वर्षों तक यही दोनों कांग्रेस के चेहरे होंगे। इसलिए मैं उन्हें विरोधियों की तरह नहीं देखता...उन्होंने तय किया है कि दोनों में से राहुल परिवार का चेहरा होंगे, लेकिन प्रमुख योगदान प्रियंका का होगा। इन्हें अलग करने की कोई भी कोशिश नाकाम होगी। भविष्य में हमारे पास राहुल और प्रियंका की कांग्रेस होगी।'












Click it and Unblock the Notifications