'महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था ध्वस्त', राहुल गांधी ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर जताया शोक, सरकार को घेरा

Rahul Gandhi On Baba Siddique: मुंबई में देर रात एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे चुके बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस ने 3 हमलावरों में से दो गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। अब इस पूरी घटना पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दुख जताया, इसी के साथ महाराष्ट्र सरकार पर निशाना भी साधा।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजित पवार गुट के नेता सिद्दीकी को बांद्रा के निर्मल नगर के पास गोली मार दी गई। जिसके बाद में शनिवार देर रात लीलावती अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

Rahul Gandhi

'महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की पूरी तरह ध्वस्त'

कानून-व्यवस्था को लेकर महाराष्ट्र सरकार को घेरते हए राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "बाबा सिद्दीकी का निधन चौंकाने वाला और दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। यह भयावह घटना महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की पूरी तरह ध्वस्त स्थिति को उजागर करती है। सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और न्याय होना चाहिए।"

पूर्व लोकसभा सदस्य प्रिया दत्त ने भी एनसीपी नेता की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि "बाबा सिद्दीकी एक भाई और एक प्यारे दोस्त थे। आज, मैं बाबा सिद्दीकी की दुखद मौत की खबर सुनकर स्तब्ध हूँ, इसने मुझे झकझोर दिया है। बाबा एक राजनीतिक सहयोगी से कहीं बढ़कर थे; वे एक परिवार थे। मेरे पिता के लिए, बाबा सिद्दीकी एक बेटे की तरह थे, और मेरे लिए, वे एक भाई और एक प्यारे दोस्त थे।

कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने भी एक्स पर पोस्ट किया और कहा, "बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी की खबर सुनकर स्तब्ध और स्तब्ध हूं। शहर में क्या हो रहा है? ऐसा कैसे हो सकता है? मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं।" इस बीच, एनसीपी ने सिद्दीकी की हत्या के बाद आज के लिए निर्धारित सभी पार्टी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

NCP ने सभी कार्यक्रम किए रद्द

पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "हमारे पार्टी सहयोगी बाबा सिद्दीकी की दुखद मौत को ध्यान में रखते हुए, 13 अक्टूबर, 2024 यानी रविवार के लिए सभी पार्टी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।" बता दें कि सिद्दीकी अपनी भव्य इफ्तार पार्टियों के लिए जाने जाते थे, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान और संजय दत्त जैसे बॉलीवुड के सुपरस्टार शामिल होते थे। वह बांद्रा पश्चिम से तीन बार विधायक रहे और इस साल फरवरी की शुरुआत में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अजित पवार की एनसीपी में शामिल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+