महाराष्ट्र: देर रात पुणे-सोलापुर हाईवे पर पलटी बस, 12 से ज्यादा सवारी घायल
महाराष्ट्र में देर रात हादसा हो गया। पुणे-सोलापुर हाईवे पर एक बस पलट गई, जिसमें 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

महाराष्ट्र में देर रात पुणे-सोलापुर हाईवे पर एक सवारियों से भरी बस हादसा का शिकार हो गई। हादसा यावत के पास हुआ, जहां मुंबई से निजामाबाद (तेलंगाना) जा रही एक प्राइवेट बस बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गई। इस दुर्घटना में 12 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
हादसे के बाद हाईवे पर पूरा ट्रैफिक रूक गया। बताया जा रहा है कि बस में 50 से 60 यात्री सवार थे। इस हादसे में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। पुणे ग्रामीण पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब बस ड्राइवर ने बाइक को टक्कर मारने से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिए।
सवारियों से खचाखच भरी थी बस
जानकारी के मुताबिक हादसा पुणे-सोलापुर हाईवे पर भंगगांव इलाके में हुआ। मौके से मिली जानकारी के अनुसार बस हैदराबाद जा रही थी। इसी बीच बाइक को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर पलट गई। बस के पलट जाने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस सवारियों से खचाखच भरी थी।
हादसे की जानकारी मिलते ही यवत पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। देर रात तक यातायात बहाल करने का प्रयास किया गया। क्रेन की मदद से बस को एक किनारे किया गया, जिसके बाद ट्रैफिक खुला।
ढाबे पर रूकने के बाद बदला था ड्राइवर
हादसे में घायल हुए यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रास्ते में ढाबे के पास बस को रोकी गई थी, जिसके बाद बस का ड्राइवर बदल गया, जो तेज गति से चल रही थी।












Click it and Unblock the Notifications