पुणे पोर्श कार हादसे में आरोपी के दादा का छोटा राजन से जुड़ चुका है नाम, जानिए पूरा मामला
पुणे कार हादसे में एक के बाद एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। इस मामले में पुणे के रियल स्टेस कारोबारी अग्रवाल परिवार चर्चा में है। इस पूरे मामले में अब अंडरवर्ल्ड कनेक्शन सामने आया है।
आरोप है कि आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल ने अपने भाई के साथ हुई संपत्ति विवाद में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की मदद ली थी। उस दौरान राजन के गुर्गों ने गोलीबारी भी की थी। जिसके बाद हत्या की कोशिश का केस दर्ज हुआ था।

नशे की हालत में हादसा
शुरुआत में इस मामले की जांच पुलिस ने की थी, जिसके बाद यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। फिलहाल यह मामला कोर्ट में लंबित है। गौर करने वाली बात है कि 17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने पोर्श कार से नशे की हालत में बाइक सवार को रौंद दिया था।
हादसे में दो की मौत
बाइक पर सवार दो इंजीनियरों की मौत हो गई थी। मरने वालों की पहचान अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा के तौर पर हुई है। ये दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और पुणे में नौकरी करते थे। इस मामले में जुवेनाइल बोर्ड ने नाबालिग आरोपी को जमानत दे दी है। जबकि आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दादा ने छोटा राजन से मिलाया था हाथ!
विशाल अग्रवाल पुणे के जानेमाने कारोबारी हैं। उनके पिता सुरेंद्र अग्रवाल का अपने भाई के साथ संपत्ति को लेकर कुछ विवाद था। जिसे सुलझाने के लिए उन्होंने छोटा राजन के साथ हाथ मिलाया था।
इसी मामले में सुरेंद्र के खिलाफ बंड गार्डन पुलिस स्टेशन में अजय भोसले की हत्या की कोशिश का केस दर्ज हुआ था। आरोप है कि उन्होंने कुछ गुर्गों को सुपारी देकर हत्या के लिए भेजा था।
इन लोगों ने आरके अग्रवाल के दोस्त अजय भोसले पर गोली चलाई थी। इस घटना में भोसले का ड्राइवर घायल हुआ था, फिलहाल यह मामला मुंबई की कोर्ट में विचाराधीन है।
आरोप है कि सुरेंद्र अग्रवाल ने छोटा राजन के गुर्गों के साथ बैंकॉक में मुलाकात की थी। इस मामले की जांच पुलिस ने की थी और बाद में इसे सीबीआई के हवाल कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications