Maharastra: बदलापुर के बाद पिंपरी चिंचवाड़ में स्कूली बच्ची का यौन उत्पीड़न, पुलिस ने PT टीचर समेत 8 को पकड़ा
Pune News: ठाणे जिले के बदलापुर में स्कूली बच्चियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न के बाद पूरे महाराष्ट्र में बवाल मचा हुआ है। इस बीच, पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ में 12 साल की बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है।
निगडी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर शत्रुघ्न माली ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि निगडी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक स्कूल के पीटी टीचर पर 12 साल की बच्ची को गलत तरीके से छू रहे थे, बच्ची ने घरवालों को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि इस बाबत बच्ची के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पीटी टीचर को हिरासत में लिया गया। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि शिक्षक के ऊपर पहले भी इसी प्रकार की अन्य शिकायद दर्ज की जा चुकी है।
शिक्षक को सज़ा भी मिली थी लेकिन इसके बावजूद स्कूल ने फिर से उसे काम पर रखा। उन्होंने बताया कि आरोपी, प्रिंसिपल, बॉडी कमिटी सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता(BNS) और POCSO की धाराएं लगाई गई हैं।
खबर के मुताबिक, पुलिस गिरफ्त में आए पीटी टीचर पर छेड़छाड़ के आरोप में पहले भी जेल हो चुकी है। हालांकि, जेल से रिहा होने के बाद स्कूल ने उस वापस काम पर रख लिया था।












Click it and Unblock the Notifications