महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: जानिए ठाणे विधानसभा सीट का हाल

Recommended Video

      Maharashtra Assembly Elections: जानिए Thane Seat के सियासी समीकरण । वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। महाराष्‍ट्र में चुनाव का ऐलान हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी यहां पर एक बार फिर सत्ता में आने के लिए प्रयासरत है। वहीं, कांग्रेस व एनसीपी कड़ी टक्कर देने में जुटी हैं। यहां किसकी जीत होगी, यह देखना दिलचस्प होगा। 288 विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनावों पर हार जीत का फैसला जनता के हाथ में होगा। आइए हम आपको महाराष्ट्र की ठाणे विधानसभा सीट के बारे में बताते हैं।

      profile of thane legislative assembly of maharashtra

      ठाणे विधानसभा सीट का हाल

      ठाणे विधानसभा सीट पर 2014 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के केलकर संजय मुकुंद ने शिवसेना के रविन्द्र सदानंद फाटक को 12588 मतों के अंतर से हराया था। केलकर को 70884 वोट और रविन्द्र को 58296 वोट मिले थे। एनसीपी तीसरे और कांग्रेस चौथे स्थान पर रही थी। वहीं, 2009 में शिवसेना के राजन विचारे ने एमएनएस के राजन राजे को 2441 वोटों से हराया था। यहां कुल मतदाता 1,82,416 हैं। 2014 विधानसभा चुनाव में कुल 56.58 फीसदी मतदान दर्ज हुआ था।

      2014 में बीजेपी ने मारी थी बाजी

      साल 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 122 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। भाजपा ने पहली बार महाराष्ट्र में इतनी सीटें हासिल की थीं। वहीं, कांग्रेस 42 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई। इसके अलावा, शिवसेना 63 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहने वाली पार्टी थी। शरद पवार की राकांपा को 41 सीटें मिली थीं। 2014 में 63.08 प्रतिशत वोट डाले गए थे। कुल 5,26,91,758 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।इन मतदाताओं में 2,83,83,004 पुरुष, 2,43,08,397 महिला और 357 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल थे।

      21 अक्टूबर को होगा मतदान

      बता दें कि 288 सदस्‍यीय महाराष्‍ट्र विधानसभा में भाजपा के 122, शिवसेना के 63, कांग्रेस के 42 और एनसीपी के 41 सदस्‍य हैं। बाकी सीटें छोटे दलों और निर्दलीयों के खाते में गई थीं। 2014 के चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना ने मिलकर भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्‍व में सरकार बनाई। 2014 में न तो भाजपा और शिवसेना और न ही कांग्रेस और एनसीपी में चुनाव पूर्व गठबंधन हो पाया था। सभी ने अलग-अलग चुनाव लड़े थे। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्‍म हो जाएगा। महाराष्‍ट्र में द्विसदनीय विधायिका है, यानी यहां विधानसभा के साथ ही विधानपरिषद भी है। 21 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव होने हैं। मतों की गिनती 24 अक्ट्रबर को होगी।

      क्या रहा लोकसभा चुनाव 2019 का हाल

      वहीं, अगर 2019 लोकसभा चुनाव में की बात करें तो महाराष्ट्र की ठाणे लोकसभा सीट से शिवसेना के उम्मीदवार राजन विचारे ने जीत हासिल की है। ठाणे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र का महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। ठाणे मुंबई के उत्तरीय छोर पर है। यह क्षेत्र उल्हास नदी के मुहाने पर बसा है। इस क्षेत्र पर पहले पुर्तगालियों, फिर मराठों और अंग्रेजों का अधिकार रह चुका है। समुद्र तल से सात मीटर की ऊंचाई पर बसा यह क्षेत्र चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है।

      30 साल से बीजेपी-शिवसेना का गढ़ बना

      एक समय ठाणे लोकसभा कोलाबा लोकसभा क्षेत्र का भाग था। बाद में स्वतंत्र ठाणे लोकसभा सीट बनी। उस समय यहां दो उम्मीदवार चुने जाते थे। शुरुआत में यहां समाजवादियों का प्रभुत्व था, बाद में कांग्रेस का दबदबा हुआ। इसके बाद लगातार 30 सालों से बीजेपी और शिवसेना का गढ़ बना। 1984 में कांग्रेस के शांताराम घोलप, 1989 और 1991 में बीजेपी के राम कापसे के बाद 1996 से 2004 तक शिवसेना के दिवंगत प्रकाश परांजपे लगातार चार बार विजई हुए थे। 2008 में पिता प्रकाश परांजपे की जगह बेटा आनंद परांजपे शिवसेना से विजयी हुए थे। फिर 2009 में एनसीपी के संजीव नाईक ने बाजी मारी। 2014 में एनसीपी के संजीव को हराकर शिवसेना के राजन बाबूराव विचारे यहां से सांसद बने।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+