मुंबई प्लेन क्रैश: हादसे के शिकार हुए क्रू और यात्रियों की लिस्ट आई सामने, जानें अब कैसी है उनकी हालत?

मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार 14 सितंबर को एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे पर नाक के बल फिसलकर क्रैश हो गया। एक्सीडेंट के साथ ही प्लेन दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई। हादसे के वक्त प्लेन में 6 पैसेंजर और 2 क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में सभी घायल हुए हैं।

हादसे का शिकार हुए चार्टर्ड प्लेन वीएसआर वेंचर्स का है। जो क‍ि विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए उड़ान भर रहा था। विमान में जेएम बैक्सी कंपनी के मालिक कोटक, उनके परिवार के अलावा एक डेनिश नागरिक सवार था।

private-jet-crash

हादसे का शिकार हुए प्लेन में सवार क्रू और यात्रियों की पहचान कैप्टन सुनील और कैप्टन नील (दोनों पायलट), ध्रुव कोटक, लार्स सोरेनसेन, के.के. कृष्णदास, आकाश शेट्टी, अरुल साली और कामाक्षी (एक मात्र महिला) के रूप में की गई है।

हादसे का कारण भारी बारिश बताया जा रहा है। जिसके कारण विमान रनवे से फिसल गया और उसके बाद डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्रिटिकेयर एशिया अस्पताल के निदेशक डॉ. दीपक नामजोशी ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे से फिसलने वाले निजी जेट के सह-पायलट नील दीवान को रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है और उन्हें सर्जरी के लिए दूसरे अस्पताल में ले जाया गया है।

उन्होंने कहा कि क्रिटिकेयर एशिया के अंधेरी ईस्ट अस्पताल में भर्ती सात अन्य लोगों की हालत स्थिर है और उनकी निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि, नील दीवान पहले भी (लगभग बीस वर्ष) की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर और पैरापलेजिया (ऐसी स्थिति जिसमें दोनों पैरों में कोई संवेदना नहीं होती) के शिकार हो चुके हैं। उन्होंने अपने परिचित डॉक्टर से ऑपरेशन कराने की इच्छा व्यक्त की, इसलिए उन्हें गुरुवार रात कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया है।

वहीं फ्लाइट के कैप्टन सुनील कंजरभट (46) को पसलियों और रीढ़ की हड्डी में धमक के चलते कई चोटें आईं। नामजोशी ने कहा कि यात्री ध्रुव कोटक (40) को सिर पर हल्की खरोंच और दाहिने हाथ में चोट लगी है। नामजोशी ने कहा, उनकी बाइसेप्स मांसपेशी में चोट लगने की आशंका है। लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

जहाज पर सवार एक डेनिश नागरिक लार्स हेनरिक (58) को छाती और पीठ के ऊपरी हिस्से में चोट लगी और कुछ पसलियों में फ्रैक्चर भी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+