Maharashtra:उद्धव-फडणवीस ने एक-दूसरे को दी खुली चुनौती, घर के अंदर घुसी राजनीति

पटना में विपक्षी दलों की बैठक को लेकर शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच तू-तू-मैं-मैं वाली राजनीति निजी हमलों तक पहुंच गई है। भाजपा नेता फडणवीस ने विपक्ष के नेताओं की बैठक को 'परिवार बचाओ' बैठक कह दिया था। उसके बाद जो जुबानी जंग शुरू हुई है, वह खत्म ही नहीं हो रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे का आरोप है कि फडणवीस की प्रतिक्रिया निचले स्तर की है। उन्होंने उनसे कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से बचें, नहीं तो हम अगर परिवार को घसीटेंगे तो उनके पास सिर्फ शवासन ही करने का विकल्प बचेगा। लेकिन, इसपर भी फडणवीस ने जोरदार पलटवार कर दिया है।

maharashtra politics

...तो आप सिर्फ शवासन ही कर पाएंगे-उद्धव ठाकरे
बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम फडणवीस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शनिवार को उद्धव ने कहा, 'आपको इतने निचले स्तर तक नहीं गिरना चाहिए। आपका भी एक परिवार है। आपके परिवार की व्हाट्सएप चैट सामने आई है। हम उसके बारे में बात नहीं करते। अगर हम आपके परिवार के बारे में बात करेंगे तो आप सिर्फ शवासन ही कर पाएंगे।'

अमृता फडणवीस से जुड़े मामले को लेकर तंज
दरअसल, ठाकरे का इशारा फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस से जुड़े ब्लैकमेलिंग मामले पर है। इसमें अमृता ने पुलिस में बुकी अनिल जयसिंघानी की बेटी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा रखा है। हाल ही में यह बात सामने आई थी कि उनकी और जयसिंघानियों के बीच जो भी व्हाट्सएप चैट सामने आई थी, वह मुंबई पुलिस की ओर से आरोपियों को पकड़ने के लिए बिछाए गए जाल के तहत ही थी।

देखते हैं कि कौन शवासन करता है- फडणवीस
इसके जवाब में फडणवीस ने ट्विटर का सहारा लिया और लिखा, 'उद्धव ठाकरे, मेरा परिवार एक खुली किताब है। आप जिस व्हाट्सएप चैट की बात कर रहे हैं, वह चार्जशीट का हिस्सा है और कोर्ट के रिकॉर्ड में है, क्योंकि हमारे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। मैं हैरान हूं कि मुख्यमंत्री रह चुका कोई व्यक्ति इतनी बचकानी हरकत कर सकता है।'

यही नहीं, फडणवीस बोले- 'हम लोगों के घरों में नहीं घुसते, लेकिन जब एकबार घुस जाते हैं तो फिर हम उनके देखने के लिए कोई जगह भी नहीं छोड़ते। चलिए देखते हैं कि कौन शवासन करता है।'

पटना वाली बैठक को लेकर सुलगी सियासत
दरअसल, ठाकरे फडणवीस की ओर से पटना वाली बैठक में पीडीपी चीफ महबूबा मुप्ती के बगल में उनके बैठने को लेकर तंज कसे जाने पर भड़के हुए थे। उन्होंने का कि बीजेपी ने पीडीपी के साथ जम्मू-कश्मीर में सरकार भी बनाई थी और आरोप लगाया कि 'मुफ्ती ने मुझे बताया कि गठबंधन की पूर्व शर्त के तहत बीजेपी ने वादा किया था कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 पर यथास्थिति बनाई रखी जाएगी।'

बीएमसी में हुए घोटाले की जांच से भी भड़की है उद्धव की पार्टी
इस दौरान उद्धव ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की मुफ्ती के साथ वाली तस्वीर भी दिखाई। दरअसल, बीजेपी सरकार ने कोविड के दौरान बीएमसी में हुए कथित घोटाले की जांच के लिए एसआईटी जांच की घोषणा की है। जबकि, बीएमसी के उद्धव की पार्टी के नियंत्रण में है। इस सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे के करीबी सूरज चौहान के खिलाफ भी छापेमारी कर चुका है।

ठाकरे ने कहा, 'उन्हें हर हाल में बीएमसी की जांच करनी चाहिए। लेकिन, वह पीएम केयर्स फंड की जांच नहीं कर रहे है, जिसे करोड़ों रुपए मिले हैं और इसे जांच के दायरे से बाहर रखा है।' उन्होंने कहा कि सरकार को देश के अन्य भागों के अलावा ठाणे, नागपुर, पुणे और पिंपरी-चिंचवड जैसे नगर निगमों की भी जांच करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+