महाराष्ट्र ओबीसी आरक्षण के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को पुलिस ने हिरासत में लिया
नागपुर, 26 जून। महाराष्ट्र में स्थानिक निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण रद्द किए जाने के खिलाफ बीजेपी ने शनिवार को चक्काजाम आंदोलन किया। इस विरोध प्रदर्शन का ऐलान शुक्रवार को मुम्बई मे हुई बीजेपी कार्यकारिणी की बैटक में किया गया था।

ओबीसी आरक्षण के समर्थन में बीजेपी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और एलओपी देवेंद्र फडणवीस को पुलिस ने अरेस्ट किया। वहीं महाराष्ट्र के मुंबई के मुलुंड इलाके में ओबीसी आरक्षण के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस आंदोलन में सैकड़ों की संख्या में भाजपा के बड़े नेता और कार्यकर्ता आक्रमण अंदाज में नजर आए।
बता दें शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि अगर प्रस्तावित पांच जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव आगे के लिए स्थगित नहीं किया तो बीजेपी हर सीट पर केवल ओबीसी चेहरा ही चुनाव में उतारेगी।
बता दें सुप्रीम कोर्ट ने 2021 मार्च में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी के लिए आरक्षण पर ध्यान देने का आदेश जारी किया था। महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों में आरक्षण कुल सीटों के 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता है।
वहीं महाराष्ट्र की महाअघाडी सरकार सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण को लेकर मजबूत तर्क नहीं दे सकी जिसके कारण ओबीसी के लिए राजनीतिक आरक्षण को रद्द कर दिया। भाजपा नेता और पूर्व सीएम फणवीस ने 'राज्य सरकार को एक पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन करने की मांग उठाई और ओबीसी आरक्षण के लिए डेटा जमा करने की राय दी है। फडणवीस ने उद्धव सरकार को ये भी प्रपोजल दिया कि वो इसके लिए मदद के लिए तैयार है। पूर्व सीएम ने कहा इस सरकार का ओबीसी को आरक्षण देने की कोई मंशा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications