PMC Election: कौन है ये नेता? जो पुणे में अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी का AB फॉर्म फाड़कर निगल गया?
PMC Election: महाराष्ट्र में वर्षों के लंबे इंजतार के बाद 29 महानगरपालिका के चुनाव 15 जनवरी को होने जा रहे हैं। इनमें मुंबई और पुणे जैसी बड़ी महानगपालिका के भी चुनाव शामिल है। पुणे महानगरपालिका चुनाव 2026 से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुणे में एक प्रत्याशी ने अपने विपक्षी उम्मीदवार का एबी फॉर्म फाड़कर निगल गया। जिसके बाद पुणे का ये नेता जमकर चर्चा में है। जानिए क्या है पूरा वायका और कौन है ये नेता जिसने ये अजीबोगरीब हरकत कर सबको हैरान कर दिया है।
ये नेता महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के उम्मीदवार उद्धव कांबले हैं। 34 वर्षीय उद्धव कांबले पुणे में स्थानीय स्तर का राजनीतिक कार्यकर्ता हैं और शिंदे शिवसेना ने पुणे धनकवाड़ी-सहकारनगर (Ward 34) के लिए उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है। कांबले पर ही अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी का एबी फॉर्म फाड़कर निगलने का गंभीर आरोप है। इस घटना के बाद कांबले के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है, जिसने चुनावी सरगर्मी को और बढ़ा दिया है।

उद्धव कांबले के खिलाफ थाने में मामला दर्ज
यह अप्रत्याशित घटना महाराष्ट्र में आगामी महानगरपालिका चुनावों की गहमागहमी के बीच पुणे नगर निगम में हुई। धनकावाड़ी सहकारनगर वार्ड कार्यालय में हुई इस वारदात में, कथित तौर पर एकनाथ शिंदे गुट के उम्मीदवार मच्छिंद्र धवले का एबी फॉर्म निशाना बना। इस आरोप के आधार पर, शिवसेना प्रत्याशी उद्धव कांबले के खिलाफ भारती विद्यापीठ थाने में मामला दर्ज किया गया।
क्यों उद्धव निगल गए प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी का एबी फॉर्म?
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पुणे शहर के वार्ड संख्या 34 में 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए शिवसेना के दो प्रत्याशियों कांबले और मच्छिंद्र धवले, को 'एबी फॉर्म' जारी किए थे। इसी बात पर कांबले और धवले के बीच तीखी बहस छिड़ गई। पुलिस ने बताया कि बहस के दौरान, कांबले ने कथित तौर पर धवले के एबी फॉर्म छीन लिए, उन्हें फाड़ा और निगल लिया। उन पर सरकारी कर्मचारी के कर्तव्य में बाधा डालने का आरोप है।
क्या होता है AB फॉर्म?
चुनाव प्रक्रिया में एबी फॉर्म एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसके माध्यम से राजनीतिक दल अपने उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा करता है। गौरतलब है कि पुणे नगर निगम सहित महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में आगामी 15 जनवरी को मतदान होना है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications