'कांग्रेस 'भारत का संविधान' वाला किताब दिखा रहे हैं, उसके अंदर खाली पन्ने हैं', PM मोदी ने दिखाया आईना
Prime Minister Narendra Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (09 नवंबर) को कहा कि एससी, एसटी, दलितों और आदिवासियों की एकता के कारण कांग्रेस वर्षों से अपना समर्थन खो रही है। मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस के लोग 'भारत का संविधान' नामक लाल किताब दिखा रहे हैं, जिसके अंदर खाली पन्ने हैं।"
कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल करने की विपक्षी पार्टी की मांग का जिक्र करते हुए मोदी ने पूछा, "कांग्रेस के लोगों को अनुच्छेद 370 से इतना प्यार क्यों है?" उन्होंने कहा कि भारत का संविधान नामक लाल किताब में खाली पन्ने हैं और यह डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के प्रति कांग्रेस की अवहेलना और नफरत का प्रमाण है।

PM मोदी ने कहा- कांग्रेस की मूर्खतापूर्ण राजनीतिक नाटक से पूरा देश स्तब्ध है
उन्होंने कहा, "कांग्रेस के इस मूर्खतापूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण राजनीतिक नाटक से पूरा देश स्तब्ध है।" मोदी ने कहा, "आज पूरे महाराष्ट्र में भाजपा और महायुति के समर्थन में लहर है।"
उन्होंने कहा, ''आज देश विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है और देश की जनता जानती है कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सिर्फ भाजपा और उसके सहयोगी ही गंभीरता से काम कर रहे हैं।''
उन्होंने कहा, ''इसलिए देश की जनता बार-बार भाजपा और राजग की सरकारें चुन रही है।'' उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता हरियाणा विधानसभा चुनाव में जो हुआ उसे दोहराने जा रही है जहां भाजपा ने अब तक की सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि महायुति सरकार महाराष्ट्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समर्पित है।
मोदी ने कहा, ''माझी लड़की बहन योजना को जिस तरह से स्वागत और स्वीकृति मिली है, वह अभूतपूर्व है। हम नारी शक्ति को पहले से कहीं अधिक चमकाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और रहेंगे।''












Click it and Unblock the Notifications