महाराष्‍ट्र में 10 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे चुनावी शंखनाद, 6 अप्रैल को शाह की होगी रैली

महाराष्‍ट्र में भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू कर दिया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अप्रैल को महाराष्‍ट्र चुनावी दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी विदर्भ क्षेत्र के नागपुर जिले के कन्हान में महाराष्ट्र में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी 6 अप्रैल को विदर्भ के गोंदिया में एक रैली को संबोधित करेंगे।

pm modi

पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री शाह की इस रैली के बारे में भाजपा प्रवक्ता विश्वास पाठक ने जानकारी दी। उन्‍होंने बताया महाराष्ट्र में पीएम की पहली रैली 10 अप्रैल को नागपुर जिले के कन्हान में होगी।

बता दें महाराष्‍ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में चुनाव होने वाले हैं। पूर्वी विदर्भ क्षेत्र की पांच सीटों के लिए चुनाव 19 अप्रैल को होंगे। निर्वाचन क्षेत्र नागपुर, रामटेक, भंडारा-गोंदिया, चंद्रपुर और गढ़चिरौली-चिमूर हैं।

नागपुर से गडकरी हैं भाजपा के उम्‍मीदवार

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। सीधी लड़ाई के लिए तैयार कांग्रेस ने इस सीट से नागपुर पश्चिम के विधायक विकास ठाकरे को मैदान में उतारा है। गडकरी 2014 और 2019 में दो बार नागपुर से जीते।

मंगलवार को गडकरी ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ नागपुर दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार किया। याद रह फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा से विधायक हैं, वो इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

पहले चरण में पांच सीटों पर होगा मतदान

पहले चरण में जिन पांच सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से भाजपा चार - नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया और गढ़चिरौली-चिमूर पर चुनाव लड़ रही है, जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना रामटेक से चुनाव लड़ रही है।

वहीं चंद्रपुर सीट पर राज्य के भाजपा मंत्री सुधीर मुनगंटीवार का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा धानोरकर से है। 2019 के चुनावों में, चंद्रपुर कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश धनोरकर द्वारा जीती गई एकमात्र सीट थी। हालाँकि, मई 2023 में, सुरेश धानोरकर का 47 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कांग्रेस ने इस बार उनकी पत्नी को इस सीट से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+