'PM मोदी के पास गाली गिनने का समय, मुझे उनकी पार्टी से मिल रही गालियों को नहीं रोक रहे, बोले उद्धव ठाकरे
Uddhav Thackeray on PM Modi: उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी के पास गाली गिनने का समय है, लेकिन मुझे और मेरे बेटे को उनकी पार्टी के लोग गाली दे रहे हैं। उन्हें नहीं रोक रहे हैं।

Uddhav Thackeray on PM Modi: 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोरों से चल रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें 91 बार गाली दी है।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम और उनकी टीम के पास गालियां गिनने का समय है, लेकिन उनकी पार्टी के लोग मुझे और आदित्य ठाकरे को रोज गाली दे रहे हैं। वे अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन न तो पीएम मोदी के पास और न ही उनकी टीम के पास इसे रोकने का समय है। पीएम मोदी इन लोगों को नहीं रोक रहे हैं? लेकिन हम उन्हें उसी भाषा में जवाब देंगे।
रत्नागिरी की बारसू रिफाइनरी परियोजना पर भी महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं प्रस्तावित तेल रिफाइनरी का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों से मिलने के लिए 6 मई को बारसू जाऊंगा। मुझे बारसू जाने से कोई नहीं रोक सकता। यह महाराष्ट्र का हिस्सा है।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारी मुंबई की सुनहरी धरती को बुलेट ट्रेन के लिए बेच दिया गया। कहा कि ये बुलेट ट्रेन क्यों? मुंबई से अहमदाबाद कौन जाएगा? मुझे नहीं पता कि उन्होंने इसके लिए कितने 'खोखे' लिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर वे मुंबई को महाराष्ट्र से तोड़ते हैं तो मैं उन्हें तोड़ दूंगा। सभी परियोजनाओं को दूसरे राज्यों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
इस बीच संजय राउत ने कहा कि मुंबई को अलग करने की कोशिशें हो रही थीं, इसलिए वे शिवसेना को बांटना चाहते थे। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि यहां शिवसेना होगी तो यह संभव नहीं होगा। हम आपसे डरते नहीं हैं। 2024 विधानसभा चुनाव में एमवीए सत्ता में आएगी।
वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि खारघर दुर्घटना से संबंधित अभी तक कोई प्राथमिकी नहीं है। हमने इसकी विशेष जांच की मांग की है। यह सरकार असंवेदनशील है, यह घटना महाराष्ट्र के इतिहास में एक काला धब्बा है। यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने हुआ।
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने उद्धव ठाकरे गुट से शिवसेना की संपत्ति के ट्रांसफर की मांग क्यों खारिज की? जानिए












Click it and Unblock the Notifications