महाराष्ट्र चुनाव: अबकी बार फिर महायुति सरकार बनाने के लिए PM मोदी झोंकेगे ताकत, इन सीटों पर करेंगे रैलियां
Maharashtra Elections News: महाराष्ट्र विधानसभा के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा। महाराष्ट्र में सत्ता बरकरार रखने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आक्रामक अभियान के लिए कमर कस ली है। इस चुनाव में भाजपा के प्रतिनिधित्व वाली महायुति सरकार की जीत पक्की करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ताकत झाेंकेगे। पीएम मोदी राज्य भर में 11 से 12 जनसभाओं के ज़रिए समर्थन जुटाने की तैयारी में हैं।
ये जानकारी महाराष्ट्र भाजपा इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पीएम मोदी महाराष्ट्र की किन सीटों पर रैलियां और जनसभाएं करने वाले हैं।

बता दें 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के गठन के लिए चुनाव होने हैं और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।नागपुर में शनिवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि बावनकुले ने यवतमाल के अरनी से पूर्व विधायक राजू तोडसम सहित पार्टी के नए सदस्यों के लिए पीएम मोदी जनसभाएं और रैलियां करेंगे।
उन्होंने बताया गोंदिया, अकोला, नांदेड़, धुले, मुंबई और नवी मुंबई की सीटों पर भाजपा के लिए रैलियां औश्र जनसभाएं कर सकते हैं। भाजपा के लिए राज्यव्यापी समर्थन हासिल करने के लिए पीएम मोदी अन्य कई सीटों पर भी रैलियां कर सकते हैंइसके अलावा, बावनकुले ने आने वाले दिनों में महायुति गठबंधन में और लोगों के शामिल होने का भी संकेत दिया।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में वर्तमान में शासन कर रहे महायुति गठबंधन में भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल हैं। यह गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के खिलाफ अपना नेतृत्व बनाए रखने के लिए भीषण संघर्ष कर रहा है। विपक्षी एमवीए, जिसमें शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) शामिल हैं, मौजूदा गठबंधन से महाराष्ट्र की सत्ता हथियाने के लिए कोशिश कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications