Palghar Woman Molestation केस में आरोपी गिरफ्तार, हवसी दरिंदे ने नवजात बच्ची को कैब से बाहर फेंक ली थी जान
महाराष्ट्र पुलिस ने Palghar Woman Molestation केस में आरोपी को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कैब में छेड़खानी करने वाले हवसी ने जान की परवाह किए बिना नवजात बच्ची को कैब से बाहर फेंक दिया था जिससे उसकी मौत हो गई।

महाराष्ट्र का पालघर एक बार फिर दरिंदगी के कारण गलत कारणों से सुर्खियों में है। दरअसल, एक कैब में महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोपी ने मासूम बच्ची को कैब से बाहर फेंक दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई। महिला के साथ कुकृत्य करने वाले हवसी दरिंदे को महाराष्ट्र पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कैब ड्राइवर है, उसने चलती गाड़ी में महिला पर गंदी नजर डाली।
10 महीने की बच्ची को मार डाला
इंडियाटुडे की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के पालघर में महिला से छेड़छाड़ कर उसकी बच्ची को कैब से बाहर फेंकने वाला दरिंदा गिरफ्तार हो गया है। चलती कार में महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और उसके बच्चे को गाड़ी से बाहर फेंक कर मौत की नींद सुलाने का आरोपी कैब ड्राइवर है। रिपोर्ट के मुताबिक 10 महीने की बच्ची को कैब ड्राइवर ने कार की खिड़की से फेंक कर मार डाला।
वारदार मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर हुई
बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हवसी कैब ड्राइवर ने पीड़िता मां को मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर चलती कैब से बाहर धकेल दिया था। फिलहाल पीड़िता का इलाज चल रहा है। विजय कुशवाहा के रूप में पहचाने गए आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 354 (किसी भी महिला के साथ आपराधिक बल का प्रयोग, उसकी लज्जा भंग करने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
साथी यात्रियों के साथ मिलकर किया 'गंदा काम'
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी पेल्हार से वाडा तहसील के पोशेरे में एक कैब में लौट रही थीं। कैब में कुछ अन्य यात्री भी थे, जो वाहन और किराया शेयर कर रहे थे। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रास्ते में कैब चालक ने अन्य सह यात्रियों के साथ मिलकर कथित तौर पर महिला से छेड़छाड़ की। महिला ने जब विरोध किया तो उन्होंने बच्ची को छीनकर तेज रफ्तार कैब से बाहर फेंक दिया।
महिला को भी चलती कैब से धक्का दिया
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने महिला को भी चलती कैब से धक्का दे दिया। सड़क किनारे घायल अवस्था में पाई गई महिला को अस्पताल में भर्ती करया गया। पीड़िता गंभीर रूप से घायल है और इलाज किया जा रहा है। पुलिस साथ में सफर कर रहे अन्य यात्रियों की तलाश में जुटी है। कैब ड्राइवर के अलावा गाड़ी में मौजूद बाकी सहयात्रियों पर आपराधिक कृत्य में संलिप्त होने का संदेह है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications