Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Cyrus Mistry Car Crash: पुलिस ने बताई हादसे की वजह, दर्ज की ADR

पालघर, 04 सितंबर: मुंबई के सटे पालघर के पास मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें उनका मौके पर ही निधन हो गई। पालघर पुलिस के मुताबिक हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ, कार में कुल 4 लोग सवार थे, जिसमें सायरस मिस्त्री समेत दो की मृत्यु हो गई। हादसे की तस्वीरें भी सामने आई है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी भयानक दुर्घटना थी।

Cyrus Mistry car crash case

वहीं हादसे को लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई ने पालघर पुलिस सूत्र के हवाले से बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि कार चालक ने अपना कंट्रोल खो दिया, जिसके बाद कार डिवाइडर से जा टकराई। साइरस मिस्त्री का पार्थिव शरीर कासा के एक सरकारी अस्पताल में है। पुलिस द्वारा प्रक्रिया के अनुसार एक दुर्घटना मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की जा रही है।

इधर, एसपी पालघर बालासाहेब पाटिल के घटना की जानकारी देते हुए कहा कि अहमदाबाद से मुंबई जाने वाले रोड पर सूर्या नदी पर बनी ब्रिज के ऊपर के डिवाइडर से टकराकर मर्सिडिज दुर्घटनाग्रस्त हुई। गाड़ी में 4 लोग थे, उनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाकी के 2 लोगों का इलाज चल रहा है।

वहीं साइरस मिस्त्री के आकस्मिक निधन पर पीएम मोदी ने दुख जाहिर करते हुए ट्वीट में लिखा, "उनका असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक होनहार बिजनेस लीडर थे, जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+