सिर्फ शाकाहारियों को मिलेगी एंट्री, कैंटीन में लगाए पोस्टर, IIT बॉम्बे में नॉनवेज खाने को लेकर हंगामा
IIT Bombay: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे में नॉनवेज खाने वाले छात्रों को कैंटीन में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसको लेकर दो छात्रों के बीच झड़प भी हो गई। आईआईटी बॉम्बे में उस वक्त हंगामा मच गया जब हॉस्टल कैंटीन में नॉनवेज खाना खाने पर एक छात्र को दूसरे छात्र ने कथित तौर पर अपमानित किया।
इंडिया टुडे के मुताबिक, पिछले हफ्ते हॉस्टल 12 की कैंटीन में यह घटना हुई। जहां कुछ छात्रों ने कैंटीन की दीवारों पर यह घोषणा करते हुए पोस्टर लगा दिए हैं कि "केवल शाकाहारियों को यहां बैठने की अनुमति है" और वे उन लोगों को भी जगह खाली करने के लिए मजबूर करेंगे जो मांसाहारी भोजन पसंद करते हैं।

कुछ छात्रों ने ट्विटर पर शिकायत की कि यह अपमानजनक है। संस्थान के एक अनौपचारिक छात्र समूह अंबेडकर पेरियार फुले स्टडी सर्कल (एपीपीएससी) ने ट्वीट कर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कुछ छात्रों ने कुछ निश्चित करने का जिम्मा अपने ऊपर ले लिया है।
हॉस्टल में भोजन अलग-अलग करने की कोई नीति नहीं है। लेकिन फिर भी इस तरह की घटना सामने आ रही है। नॉनवेज खाने वाले छात्रों को टारगेट किया जा रहा है। हॉस्टल में सिर्फ वेजीटेरियन वाले ही बैठ सकते हैं। घटना की निंदा करते हुए एपीपीएससी ने पोस्टर फाड़ दिए और सोशल मीडिया पर एक अभियान शुरू। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम परिसर में कुछ समूहों के बीच श्रेष्ठता के विचार को मजबूत करता है और हाशिए की पृष्ठभूमि के छात्रों के खिलाफ भेदभाव को कायम रखता है।












Click it and Unblock the Notifications