ओमिक्रॉन के नए आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, 18 से कम आयु वालों में भी मिला संक्रमण
मुंबई, बेंगलुरु, 24 दिसम्बर। देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों के चलते तीसरी लहर का खतरा बढ़ने लगा है। अलग-अलग राज्यों ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जरूरी उपाय लागू करने शुरू कर दिए हैं। इस बीच ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर ऐसी जानकारी सामने आई है जिसने विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। देश के कई राज्यों में ओमिक्रॉन वेरिएंट के संक्रमण का शिकार 18 वर्ष से कम उम्र के लोग भी हुए हैं। इनकी संख्या बढ़ती ही जा रही है।

महाराष्ट्र में अब तक मिले 23 ओमिक्रॉन के मामलों में 4 केस ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है जबकि 7 ओमिक्रॉन संक्रमित में से 3 लोग 18 साल से कम आयु के हैं।
कर्नाटक में ओमिक्रॉन के 13 नए मामले मिले हैं जिसके बाद राज्य में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 32 हो गई है। जो 13 नए मामले मिले हैं उनमें दो बच्चे हैं। एक 11 साल की बच्ची है जो ब्रिटेन से बेंगलुरू आई है जबकि अन्य 9 साल की बच्ची है जिसने स्विटरलैंड से वापसी कर मंगलुरु पहुंची है।
यूपी-एमपी में नाइट कर्फ्यू
इस बीच ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच राज्यों ने कोविड निवारक उपाय लागू करने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश ने 25 दिसम्बर से रात में 11 बजे से सुबह 5 बजे तक राज्य में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। इसके साथ ही शादियों में मेहमानों की अधिकतम अनुमति 200 लोगों की कर दी गई है। इसके एक दिन पहले ही मध्य प्रदेश में भी राज्य सरकार ने रात 11 बजे से 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू की घोषणा की थी।
वहीं देश की राजधानी दिल्ली और कर्नाटक में भी क्रिसमस और नए साल के जश्न पर रोक लगा दी गई है। महाराष्ट्र में भी बढ़ते कोरोना वायरस के चलते उद्धव ठाकरे सरकार भी कोरोना को लेकर नई गाइड लाइन जारी कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications