महाराष्ट्र के अकोला में पुराना पेड़ गिरा, 7 की मौत, 30 घायल

महाराष्ट्र के अकोला में वर्षों पुराना वृक्ष गिर जाने से 7 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं।

tree

महाराष्ट्र के अकोला में पुराना पेड़ गिरने की वजह से 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार यह काफी पुराना पेड़ था, जोकि अचानक गिर गया, जिसके नीचे दबने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए हैं।

अकोला की डीएम नीमा अरोड़ा ने बताया कि जब यह पेड़ गिरा तो इसके नीचे लगे शेड के अंदर तकरीबन 40 लोग थे। बता दें कि जहां पर यह हादसा हुआ था, वहां एक मंदिर है, मंदिर के शेड पर पेड़ गिरने की वजह से इसके नीचे खड़े लोग दब गए।

इस हादसे में 36 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि चार लोग जो अस्पताल लाए गए, वह मृत थे। बाद में इलाज के दौरान 3 और लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल है, जिसकी हालत गंभीर है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि अकोला के पारस स्थित इस पुराने पेड़ पर पूजा करने के लिए लोग इकट्ठा हुए थए। ट्विटर पर ट्वीट करके देवेंद्र फडणवीस ने लिखा, यह बेहद दुखद है कि जब पेड़ गिरा तो इसके नीचे कुछ श्रद्धालु भी खड़े। मैं मृतकों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करता हूं। डीएम और एसपी तत्काल मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों का समय से इलाज सुनिश्चित करा रहे हैं। हम लगातार लोगों के संपर्क मे हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कुछ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ लोगों को मामूली चोट आई है, जिनका बालापुर में इलाज कराया जा रहा है। फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद मुहैया कराने का फैसला लिया है। इन लोगों को प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद मुहैया कराई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+