VIDEO: बुजुर्ग का आधे से ज्यादा शरीर आया ट्रेन के नीचे, अचानक 2 मिनट बाद जिंदा बाहर निकले

मुंबई, 18 जुलाई: रेलवे की ओर से सभी प्रमुख स्टेशनों पर फ्लाईओवर और अंडरपास बना दिए गए हैं, ताकि यात्री आराम से एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जा सकें। इसके बावजूद भी लोग नहीं सुधर रहे। जल्दबाजी के चक्कर में लोग ट्रेन की पटरियों को पार करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप कई बार लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है। अब इसी तरह का मामला मुंबई से सामने आया है। (वीडियो-नीचे)

Recommended Video

    VIDEO: बुजुर्ग का आधे से ज्यादा शरीर आया ट्रेन के नीचे, अचानक 2 मिनट बाद जिंदा बाहर निकले
    कल्याण स्टेशन की घटना

    कल्याण स्टेशन की घटना

    जानकारी के मुताबिक एक बुजुर्ग मुंबई के कल्याण स्टेशन पर गए थे। तभी एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म जाने के लिए उन्होंने प्लाईओवर की जगह पटरी वाला रास्ता चुना। उन्हें नहीं पता था कि आगे एक बड़ी मुसीबत उनका इंतजार कर रही है। जैसे ही उन्होंने ट्रैक पार किया, वैसे ही सामने से एक ट्रेन आ गई। आनन-फानन में ड्राइवर ने भी ब्रेक मारी, लेकिन तब तक बुजुर्ग का आधे से ज्यादा शरीर ट्रेन के नीचे आ गया था।

    अचानक हुआ 'चमत्कार'

    अचानक हुआ 'चमत्कार'

    लोगों को लगा कि बुजुर्ग नहीं बचे होंगे, लेकिन कुछ लोग जल्दी से ट्रेन की ओर दौड़े। इसके तुरंत बाद ड्राइवर ने भी ट्रेन को हल्का सा बैक किया। फिर जो नजारा था, उसे देखकर सब हैरान रह गए। ट्रेन के नीचे आने के बाद भी वो पूरी तरह से सुरक्षित थे। इसके बाद लोगों ने उनको पकड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ाया। फिलहाल उनको मामूली चोटें ही आई हैं।

    ड्राइवर की तारीफ कर रहे लोग

    ड्राइवर की तारीफ कर रहे लोग

    वहीं ट्रेन के ड्राइवर ने जैसे ही बुजुर्ग को देखा, वैसे ही उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक मार दी। जिस वजह से ट्रेन की रफ्तार बहुत ही कम हो गई थी। साथ ही ट्रेन के नीचे थोड़ा गैप होने की वजह से बुजुर्ग पूरी तरह से बच गए। ऐसे में लोग ड्राइवर की भी तारीफ कर रहे हैं। वहीं घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    पटरी पार करना है अपराध

    आपको बता दें कि स्टेशन पर या फिर किसी अन्य जगह आप ट्रेन की पटरियों को नहीं पार कर सकते हैं। ये कानूनी तौर पर अपराध है। अगर आप ऐसा करते हुए पाए गए, तो रेलवे सुरक्षा बल या जीआरपी आपके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत मामला दर्ज करेगी। जिसमें 6 महीने की जेल या फिर 1000 हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+