नितिन गडकरी ने नागपुर में रोड शो के बाद भरा अपना नामंकन, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं 'इंफ्रास्ट्रक्चर मैन
Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। अगले महीने यानी अप्रैल में पहले चरण का मतदान होगा। इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज यानी बुधवार को नामांकन दाखिल किया है।
बीजेपी ने उन्हें नागपुर से फिर से मैदान में उतारा है। टिकट मिलने के बाद उन्होंने आज नामांकन दाखिल किया है। इससे पहले उन्होंने नागपुर में एक रोड शो भी किया। रोड शो में भारी संख्या में लोग जमा हुए थे। अपने कामों के चलते उन्हें 'इंफ्रास्ट्रक्चर मैन' कहा जाता है।

2014 में मोदी सरकार बनने के बाद से नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्रालय संभाल रहे हैं। उनका काम इतना अच्छा है कि विपक्ष भी उन्हें पसंद करते हैं। नामांकन दाखिल होने के बाद उनकी चर्चा हो रही है। नितिन गडकरी के पास कितनी चल-अचल संपत्ति है, इसके बारे में बता रहे हैं।
2019 में दिए गए एफिडेविट के मुताबिक, नितिन गडकरी के पास 6938691 (69 लाख 38 हजार 691) रुपये की चल संपत्ति है। नितिन गडकरी के बैंक अकाउंट में 899111 (8 लाख 99 हजार 111) रुपये है। केंद्रीय मंत्री पर बैंक का कर्ज 15721753 (एक करोड़ 57 लाख 21 हजार 753) रुपये है।
नितिन गडकरी के पास 6 कारे हैं। जिनमें से 4 उनकी पत्नी के नाम पर हैं। उनकी पत्नी कंचन गडकरी के पास 9199160 (91 लाख 99 हजार 160) रुपये की चल संपत्ति है। उनके बैंक खाते में 1107909 (11 लाख 7 हजार 909) रुपये है।
अगर अचल संपत्ति की बात करें तो नितिन गडकरी के पास 69598325 रुपये की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी कंचन गडकरी के पास 64860325 रुपये की अचल संपत्ति है।
इसके अलावा नागपुर के धपेवाडा में 29 एकड़ की कृषि भूमि है। कंचन गडकरी के पास 15 एकड़ की कृषि भूमि है। पति पत्नी को मिलाकर कुल 44 एकड़ की कृषि भूमि है। मुंबई स्थित वरली में एक शानदार फ्लैट भी है।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: गडकरी को नागपुर सीट ही क्यों, किस आधार पर BJP ने लिया फैसला, जानिए












Click it and Unblock the Notifications