Lok Sabha Elections 2024: गडकरी को नागपुर सीट ही क्यों, किस आधार पर BJP ने लिया फैसला, जानिए
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव कुल सात चरणों में कराए जाएंगे। ऐसे में राजनीतिक दल बेहद सूझबूझ के साथ सीटों पर कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान कर रहे हैं। बीजेपी ने अब तक कुल मिलाकर कैंडिडेट्स की दोनों लिस्ट के मुताबिक 267 कैंडिडेट्स का ऐलान कर चुकी है। तीसरी लिस्ट जल्द ही जारी की जा जाएगी। इस बीच कई दिग्गजों उनकी मौजूदा सीट मौका दिया गया है, जिसमें नितिन जयराम गडकरी का भी नाम शामिल है।
निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों के ऐलान का साथ ही पूरे देश में चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है। इस बीच राजनीतिक दल लगातार कैंडिडेट्स के नामों के ऐलान को लेकर मंथन कर रहे हैं। बीजेपी, कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारी के लिए नामों का ऐलान कर रहे हैं। इस क्रम में भाजपा ने महाराष्ट्र की नागपुर सीट पर भाजपा ने नितिन गडगरी को फिर से मौका दिया है। इसके अलावा पार्टी ने कई सीटों पर अपने कैंडिडेट्स इस बार बदले हैं, इस बीच गडकरी को अपनी सीट पर फिर से कैसे मौका मिला इसको लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी के निरीक्षक उनके क्षेत्र में आए और एक रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी।

टुडे ग्रुप के साथ एक इंटरव्यू में नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है। यहां नेता कितना भी बड़ा नेता हो, उसके निर्वाचन क्षेत्र में प्रतिनिधि जाते हैं और एक रिपोर्ट तैयार की जाती है। नागपुर में भी बीजेपी के निरीक्षक आए थे और उन्होंने एक रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी।
गडकरी ने कहा, "मैं 10 साल से नागपुर का सांसद रहा हूं। मैंने जनता को जो कहा वो वादे पूरे किए, जनता को मेरा नाम और काम पता है. मैंने तय किया कि मैं जनता का आशीर्वाद लूंगा। घर-घर जाकर जनता का आशीर्वाद लूंगा। मैंने जो काम किया उसका लेखा जोखा जनता को दूंगा। मैंने किसी भेदभाव के साथ काम नहीं किया. मुझे जिसने वोट दिया उसके लिए भी काम किया और जिसने वोट नहीं दिया, उसके लिए भी।"












Click it and Unblock the Notifications