Nitesh Rane: राज-उद्धव संभावित गठबंधन पर नितेश राणे का तंज, पूछा- क्या रश्मि ठाकरे से ली थी इजाजत?

Nitesh Rane: महाराष्ट्र में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के बीच संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। गठबंधन की संभावित चर्चाओं पर राज्य के मंत्री और भाजपना नेता नितेश राणे (Nitesh Rane) ने रविवार को उद्धव ठाकरे पर तीखा तंज कसा।

एक पॉडकास्ट के दौरान नितेश राणे ने कहा, 'आपको उद्धव ठाकरे से पूछना चाहिए कि क्या उन्होंने एमएनएस के साथ हाथ मिलाने से पहले रश्मि ठाकरे की अनुमति ली थी। ऐसे बड़े राजनीतिक फैसलों में उनकी राय अधिक मायने रखती है।' उन्होंने यह भी दावा किया कि राज ठाकरे के शिवसेना से अलग होने में रश्मि ठाकरे की अहम भूमिका रही थी।

Nitesh Rane

जबकि, उस समय राज और उद्धव के बीच कोई बड़ा मतभेद नहीं था। गौरतलब है कि हाल ही में राज ठाकरे ने फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर के साथ एक पॉडकास्ट में अतीत के विवादों को भुलाकर उद्धव ठाकरे के साथ फिर से आने की इच्छा जताई थी। इसके कुछ ही घंटों बाद शिवसेना (यूबीटी) के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक स्प्लिट-स्क्रीन वीडियो साझा किया गया।

वीडियो में राज और उद्धव मातोश्री के बाहर हाथ मिलाते नजर आए। दोनों नेताओं द्वारा 'छोटे-मोटे मतभेदों को भुलाकर महाराष्ट्र और मराठी मानुष के लिए एक साथ आने' के संकेतों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'अगर दोनों साथ आते हैं, तो हमें इस पर खुशी होगी।'

उन्होंने आगे कहा कि अगर लोग अपने मतभेद सुलझा लेते हैं, तो यह अच्छी बात है। हालांकि, अब नितेश राणे ने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति को इस संभावित गठबंधन से कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने महाराष्ट्र में मजबूत जनादेश प्राप्त किया है, इसलिए हम किसी अन्य गठबंधन को लेकर चिंतित नहीं हैं।

यह राजनीतिक सुलह, अगर होती है, तो यह पिछले करीब दो दशकों से अलग राह पर चल रहे ठाकरे चचेरे भाइयों के रिश्तों में एक नया मोड़ ला सकती है। राज ठाकरे ने 2005-06 में शिवसेना छोड़कर एमएनएस की स्थापना की थी, जिसके बाद से दोनों नेता राजनीतिक रूप से आमने-सामने रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+