NMACC उद्घाटन समारोह में सितारों का जमावड़ा, बेटे-बहू के साथ मुकेश अंबानी ने लूटी महफिल, VIDEO
नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में बच्चों, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों से लेकर दिव्यांगों तक के लिए नि:शुल्क कक्षाएं हैं।

Nita Mukesh Ambani Cultural Center: देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी, उनके बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता शनिवार को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) पहुंची। इस दौरान मुंबई में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) में हॉलीवुड अभिनेता जेंडया भी पहुंचे। वहीं, ईशा अंबानी 'इंडिया इन फैशन' के लिए नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) पहुंचीं।
बता दें कि हाल ही में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के भव्य उद्घाटन में दुनियाभर के मशहूर सितारे और मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान पूरे अंबानी खानदान से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास और यहां तक कि गीगी हदीद जैसे सितारे यहां मौजूद रहे। इस दौरान रघुपति राघव राजा राम पर शानदार डांस करते हुए नीता अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।
नीता अंबानी का ये वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है। वीडियो में उन्हें खूबसूरत गुलाबी रंग के लहंगे और कढ़ाई वाली चोली पहने हुए देखा जा सकता है। एक्सेसरीज की बात करें, तो उन्होंने हैवी ज्वेलरी भी कैरी की हुई थी। इस शानदार भजन पर उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
Recommended Video

नीता अंबानी 6 साल की उम्र से भरतनाट्यम कर रही हैं। हमेशा से वे एक डांसर रही हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है कि 'द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइज़ेशन टू नेशन' में उनकी शानदार परफॉर्मेंस को लॉन्च के वक्त के लिए खासतौर पर कोरियोग्राफ किया गया है। हर बार की तरह इस बार भी नीता अंबानी के खूबसूरत लुक ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। NMACC की बात की जाए, तो इस सांस्कृतिक केंद्र में बच्चों, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों से लेकर दिव्यांगों तक के लिए नि:शुल्क कक्षाएं हैं। उद्घाटन से पहले भी नीता अंबानी ने अपना आभार जताते हुए अपने विचार शेयर किए थे।
यह भी पढ़ें- Shloka Mehta Pregnant: गर्भवती हैं अंबानी की बड़ी बहू? NMACC का लॉन्चिंग प्रोग्राम में बेबी बंप छिपाते दिखीं












Click it and Unblock the Notifications