Shloka Mehta Pregnant: गर्भवती हैं अंबानी की बड़ी बहू? NMACC का लॉन्चिंग प्रोग्राम में बेबी बंप छिपाते दिखीं
श्लोका मशहूर हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं और उनकी लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है तो वहीं वो अपने पापा की कंपनी में डायरेक्ट भी हैं।

Shloka Mehta Pregnant!: शुक्रवार को मोस्ट अवेटड NMACC का लॉन्चिंग प्रोग्राम काफी भव्य तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां शामिल हुईं लेकिन इस समारोह में लाइमलाइट बटोरी अंबानी फैमिली ने। जिनका रॉयल लुक हर किसी के जेहन में छा गया और इसी वजह से अंबानी का पूरा परिवार सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है लेकिन इन सबके बीच एक खास बात ने लोगों का ध्यान खींचा है और वो है श्लोका मेहता का अंदाज, हालांकि वो पारंपरिक अंदाज में ही दिखाई दीं लेकिन उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि वो गर्भवती हैं।
श्लोका और आकाश दोनों का वीडियो वायरल हो रहा
श्वलोका अपने पति आकाश अंबानी थोड़ा लेट पहुंची थीं इसलिए जैसे ही वो दोनों अपनी गाड़ी से उतरे, सारे कैमरे उनकी ओर मुड़ गए। आकाश और श्वलोका ने किसी को निराश नहीं किया और जमकर कैमरे के सामने पोज दिए लेकिन इस दौरान ऐसा कई बार लगा कि श्लोका गर्भवती हैं और वो अपना बेबी बंप छिपा रही हैं। श्लोका और आकाश दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है और इसी वजह से लोग सोशल मीडिया पर दोनों से सवाल भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने दोनों को शुभकामनाएं भी दे दी हैं तो कुछ ने लिखा है कि 'अरे भाई बड़ी जल्दी।'
श्लोका-आकाश को एक बेटा पृथ्वी है
आपको बता दें कि श्लोका-आकाश को एक बेटा पृथ्वी है, जिसका जन्म 11 दिसंबर 2020 को हुआ था। श्लोका और आकाश दोनों बचपन के साथी रहे हैं, हालांकि उम्र में श्लोका मेहता अपने पति आकाश अंबानी से एक साल बड़ी हैं। श्लोका का जन्म 11 जुलाई 1990 को हुआ था , जबकि आकाश अंबानी का जन्म 23 अक्टूबर 1991 को हुआ था।
लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से पोस्ट ग्रेजुएशन
अगर इवेंट की बात करें को श्लोका मेहता ने कल्चरल सेंटर की लॉचिंग पार्टी में काफी सुंदर साड़ी पहनी थी, जिसका रंग गोल्डन था और उन्होंने साड़ी के साथ दुपट्टा कैरी किया था, इस साड़ी के साथ उन्होंने झुमका और मांगटीका पहना था। जिसमें भी काफी हैवी वर्क था तो वहीं मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश ने भी बॉटल ग्रीन कुर्ता और जैकेट पहनी थी उनका भी पारंपरिक अंदाज लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की तीन संताने
आपको बता दें कि देश के ही नहीं एशिया के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की तीन संताने हैं। उनका बेटा अकाश और बेटी ईशा तो जुड़वे बच्चे हैं तो वहीं छोटा बेटा अनंत अबानी है। ईशा की शादी मशहूर कारोबारी आनंद परिमल से हुई हैं और इनको भी दो जुड़वा बच्चे हुए हैं तो वहीं अनंत अंबानी की भी शादी बहुत जल्द उनकी बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट से होने जा रही है। दोनों की सगाई हो चुकी है। आपको बता दें कि राधिका देश की लोकप्रिय दवा कंपनी एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ और अरबपति उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की इकलौती बेटी हैं और वो बहुत अच्छी क्वलासिकल डांसर हैं।












Click it and Unblock the Notifications