राहुल गांधी के 'Gen Z' प्रोटेस्ट पर सीएम फडणवीस का पलटवार, कहा- 'नेपाल से इतना लगाव है तो वहीं रहें'

CM Devendra Fadnavis News: लद्दाख में हुए Gen Z प्रोटेस्ट के बाद से देश की राजनीति में हलचल मचा हुआ है। युवाओं के प्रदर्शन पर केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं और आरोपों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच मुंबई में गुरुवार, 25 सिंतबर को आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला।

राहुल गांधी ने हाल ही में देश के युवाओं और विशेषकर Gen Z से कथित वोट चोरी रोकने के लिए निर्णायक भूमिका निभाने की अपील की थी। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने कहा कि "जिन्हें नेपाल से इतना प्यार है, वे वहीं जाकर रह सकते हैं।"

cm-devendra-fadnavis-reacts-rahul-gandh

Rahul Gandhi Gen Z Movement: राहुल गांधी पर फडणवीस का तंज

सीएम फडणवीस ने कहा कि भारत के युवा अब स्टार्टअप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंजीनियरिंग और बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में दुनिया पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा -भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

CM Devendra Fadnavis ने कहा कि हमारे युवा अब विरोध-प्रदर्शन में समय गंवाने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी को लगता है कि Gen Z उनकी अपील पर सरकार गिराने में मदद करेगी, लेकिन यह संभव नहीं है। फडणवीस ने यह भी कहा कि राहुल गांधी बार-बार वोट फ्रॉड का आरोप लगाकर युवाओं को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन Gen Z उनकी राजनीति से प्रभावित नहीं होगी।

नेपाल से तुलना पर क्या कहा?

राहुल गांधी ने अपने हालिया भाषणों में नेपाल के विरोध प्रदर्शनों का ज़िक्र किया था, जिसने वहां की ओली सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया था। इस पर फडणवीस ने कहा कि भारत और नेपाल की ऐतिहासिक मित्रता है, लेकिन दोनों देशों की परिस्थितियाँ अलग हैं। भारत आज प्रगति कर रहा है, हमारे युवाओं को काम और विकास में दिलचस्पी है, न कि हिंसक विरोधों में।

महायुति गठबंधन पर साफ संदेश

फडणवीस ने 2029 के लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 2029 में महायुति एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि राजनीति में "कुछ भी असंभव नहीं होता", लेकिन मौजूदा हालात में बदलाव की कोई जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री पद पर क्या कहा?

जब उनसे पूछा गया कि क्या 2029 में शिंदे या अजित पवार मुख्यमंत्री पद के दावेदार हो सकते हैं, तो फडणवीस ने कहा कि यह फैसला बीजेपी की संसदीय बोर्ड लेती है। उन्होंने इशारों में कहा कि भविष्य में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं, इसलिए उनके सहयोगियों को निराश नहीं होना चाहिए।

देवेंद्र फडणवीस के बयान ने एक ओर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला तो दूसरी ओर 2029 के चुनावी समीकरण और आरक्षण व्यवस्था को लेकर बड़ा संदेश दिया। कांग्रेस के "Gen Z आंदोलन" के आह्वान पर जहां फडणवीस ने इसे असफल करार दिया, वहीं महायुति गठबंधन को लेकर उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह साथ आगे भी मजबूत रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+