Supriya Sule Phone Hacked: एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले का फोन हुआ हैक, पुलिस से मांगी मदद
Supriya Sule News: एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले का फोन और वॉट्सऐप हैक हो गया है। सांसद ने खुद एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा, "मेरा फोन और वॉट्सऐप हैक हो गया है। मुझे कॉल या मैसेज न करें। मैं मदद के लिए पुलिस के संपर्क में हूं।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने उनकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर ली है।
NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने ट्वीट किया कि मेरा फोन और व्हाट्सएप हैक कर लिया गया है। कृपया मुझे कॉल या मैसेज न करें। मैंने मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया है। ज्ञात हो कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कई विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर उनके फोन हैक करने का आरोप लगाया था। हालांकि, भाजपा नीत केंद्र सरकार ने इन आरोपों का खंडन किया था, वहीं एप्पल ने भी कहा कि वह ऐसी कोई जानकारी साझा नहीं करता है।

शरद पवार की बेटी हैं "सुप्रिया सुले"
महाराष्ट्र के बारामती निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली सुप्रिया सुले शरद पवार की बेटी हैं। वे 2009 से इस सीट पर काबिज हैं और 2014 और 2019 की मोदी लहर के दौरान भी उन्होंने अपनी स्थिति बरकरार रखी। हाल ही में हुए चुनाव में उन्होंने अपनी भाभी सुनेत्रा पवार को बड़े अंतर से हराया।
ज्ञात हो कि बारामती लोकसभा सीट शरद पवार के राजनीतिक प्रभाव का गढ़ मानी जाती है। शरद पवार खुद इस सीट से छह बार निर्वाचित हुए हैं। सुप्रिया सुले ने अपने पिता की राजनीतिक जमीन संभाली और इस सीट से एनसीपी के लिए लगातार जीत हासिल की। हाल ही में हुए चुनाव में सुप्रिया सुले को 7,32,312 वोट मिले, जबकि सुनेत्रा पवार को 5,73,979 वोट मिले। बारामती से लोकसभा चुनाव में सुप्रिया की यह लगातार चौथी जीत है।
यह भी पढ़ें CG: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता संग थे नक्सलियों से संबंध? BJP सांसद के आरोपों से गरमाई सियासत












Click it and Unblock the Notifications