NCP नेता ने पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, कहा-मोदी में जरूर कुछ गुण होंगे...

मुंबई, 28 मार्च: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) के नेता माजिद मेमन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। माजीद मेमन ने ट्वीट कर पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांधे। मेनन ने कहा कि, पीएम मोदी में कुछ गुण होंगे या उन्होंने कुछ अच्छे काम किए होंगे, जिसे विपक्षी नेता ढूंढ नहीं पा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ईवीएम हैक करने जैसी बातों का खंडन किया है। माजिद की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब उनकी पार्टी के नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी तथा महाराष्ट्र की अघाड़ी सरकार बीजेपी पर हमलावर है।

NCP leader Majeed Memon praising extraordinary qualities of PM Narendra Modi

Recommended Video

    NCP नेता Majeed Memon ने की PM Modi की तारीफ, विपक्षी पार्टियों को भी दे डाली सलाह | वनइंडिया हिंदी

    एनसीपी के नेता माजिद मेमन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पीएम मोदी में जो गुण हैं वो विपक्षी नेताओं में नहीं हैं। एनसीपी नेता ने आगे लिखा कि अगर नरेंद्र मोदी लोगों के मत जीतते हैं और उन्हें दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में भी दिखाया जाता है तो उनमें जरूर कुछ अच्छे गुण या अच्छे काम होंगे जिसे कि विपक्षी नेताओं ने नहीं किया। मैंने जो कहा वह यह है कि विपक्ष को कुछ शोध करने की जरूरत है, कुछ आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जो नरेंद्र मोदी को न केवल भारत के लिए बल्कि बाहर भी स्वीकार्य बना रही हैं।

    माजिद मेमन ने कहा कि, यह सोचने वाली बात है कि संविधान का उल्लंघन करने, लोगों में नफरत पैदा करने और समाज को बांटने के बावजूद वह कैसे जीतते हैं। शुरू में विपक्ष कह रहा था कि ईवीएम में हेराफेरी है, इसलिए वह जीत रहे हैं लेकिन अब यह बात मैदान में नहीं टिकता है। 2019 में विपक्ष की तमाम कोशिशों के बावजूद हम सरकार को नहीं हटा सके। मैं सराहना करता हूं कि उनके पास एक अच्छी वक्तृत्व शक्ति है। वह रोजाना 20 घंटे काम करता है। नरेंद्र मोदी के ये असाधारण गुण हैं जिनकी मुझे आलोचना करने के अलावा सराहना करनी चाहिए।

    माजिद मेमन की यह टिप्पणी महाराष्ट्र में नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद तीखी राजनीति होने के बाद आई है। इससे पहले अप्रैल 2019 में माजिद ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि, मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी भी एक अनपढ़, जाहिल और रास्ते पर चलने वाली आदमी की तरह बात करते हैं। वो इतने बड़े पद पर बैठे हैं, उनका पद एक संवैधानिक पद है। उस संवैधानिक पद पर बैठने वाले को रास्ते में से नहीं चुना जाता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+