BJP नेता के बयान पर बवाल, कहा- NCP दूल्हा, शिवसेना मूक दुल्हन और कांग्रेस बाराती
मुंबई, 30 मार्च: भारतीय जनता पार्टी के नेता सुजय विखे पाटिल ने कहा है कि महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन एक शादी के समान है। जहां एनसीपी पति है, सेना साइलेंट वाइउ है और कांग्रेस बिन बुलाए मेहमान है। भाजपा सांसद की इस टिप्पणी ने महाराष्ट्र में एक विवाद पैदा कर दिया है। जहां भगवा पार्टी विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद 2019 में सरकार बनाने में विफल रही थी।

रविवार को बीजेपी सांसद सुजय विखे पाटिल ने महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, एनसीपी दूल्हा है। वो कुछ भी मनमानी करे, उसे कोई बोलने वाला नहीं है। शिवसेना एक बेजुबान दुल्हन जैसी है, जिसे बोलना आता नहीं है। कांग्रेस ऐसे बाराती की तरह है जिन्हें शादी का कार्ड दिया ही नहीं गया था लेकिन बिन बुलाए दावत उड़ाने पहुंच गई है। इसे कोई शर्म और हया नहीं है। यह खाने का टेबल छोड़ने को तैयार ही नहीं है। इन्हें टेबल से भगाया जाएगा तो यह जमीन पर बैठ कर दावत उड़ाएगी, लेकिन यह शादी में मिली मुफ्त की दावत छोड़ने को तैयार नहीं है।
बीजपी नेता के इस बयान के बाद बाद महाराष्ट की सियासत गर्मा गई है। भाजपा नेता की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि, शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाराष्ट्र में एमवीए सरकार चला रहे हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वे सुजय विखे पाटिल की टिप्पणी को ज्यादा महत्व न दें। राकांपा प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने कहा, "जिनके पास करने के लिए बेहतर कुछ नहीं है, वे टिप्पणी करने में लगे हैं।
बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद 2019 में सरकार बनाने में विफल रही। बीजेपी और शिवसेना ने 2019 में एक साथ चुनाव लड़ा और एक आरामदायक बहुमत हासिल किया। लेकिन परिणाम घोषित होने के बाद शिवसेना भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए से अलग हो गई। जिसने 25 साल की राजनीतिक साझेदारी को समाप्त कर दिया। इसके बाद शिवसेना तत्कालीन कट्टर प्रतिद्वंद्वी शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस के साथ राज्य में गठबंधन सरकार बनाने के लिए शामिल हो गई। शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे एमवीए सरकार के प्रमुख हैं।












Click it and Unblock the Notifications