लखीमपुर हिंसा: 11 अक्टूबर को महाराष्ट्र बंद करेगी शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी

मुंबई, अक्टूबर 06: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर पूरे देश में विरोध देखने को मिल रहा है। लखीमपुर खीरी की घटना का विरोध व्यक्त करने में लिए 11 अक्टूबर को शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने महाराष्ट्र बंद करने का ऐलान किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र कैबिनेट ने यूपी लखीमपुर में किसानों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर दुख व्यक्त करने का प्रस्ताव पारित किया है। पंजाब औऱ हरियाणा भी लखीमपुर हिंसा को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिले हैं।

NCP Congress Shiv Sena calls for a statewide bandh on October 11 against the Lakhimpur Kheri incident

महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने बताया कि लखीमपुर खीरी हिंसा की घटना के खिलाफ महाविकास अघाड़ी (एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना गठबंधन) ने 11 अक्टूबर को राज्यव्यापी बंद का ऐलान किया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी हिंसा की घटना में किसानों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया।

प्रस्ताव को एनसीपी जयंत पाटिल ने पेश किया और कांग्रेस के बालासाहेब थोराट और शिवसेना के सुभाष देसाई ने इसका समर्थन किया। इसके बाद कैबिनेट ने भी दो मिनट खड़े होकर मृतक किसानों को श्रद्धांजलि दी। शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि लखीमपुर खीरी में दुखद घटना हुई है। शिवसेना ने लखमीपुर खीरी जिले में हिंसा में मारे गए किसानों के परिवार के सदस्यों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव को हिरासत में लेने के लिए भाजपा सरकार की आलोचना की।

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में एक संपादकीय में पार्टी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके पंजाब समकक्ष चरणजीत सिंह चन्नी को लखमीपुर खीरी जाने से रोकने पर यह भी पूछा कि क्या भारत-पाकिस्तान जैसी कोई दुश्मनी थी और देश के संघीय ढांचे में इसे "अजीब घटना" करार दिया। यही नहीं प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए शिवसेना ने कहा कि, प्रियंका गांधी में ठीक वैसा ही जोश और उत्साह है जैसा उनकी दिवंगत दादी इंदिरा गांधी में था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+