नारायण राणे ने कहा मार्च में गिर जाएगी उद्धव सरकार, नवाब मलिक ने दिया ये जवाब
उद्धव सरकार के गिरने की भविष्यवाणी कर नवाब मलिक के निशान पर नारायण राणे, सुना दी खरी खोटी
नई दिल्ली, 26 नवंबर: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी विधायक नवाब मलिक ने केंद्रीय मंत्री नेता नारायण राणे के उद्धव सरकार के गिरने को लेकर की गई भविष्यवाणी का जवाब दिया है। भाजपा नेता राणे ने अगले साल मार्च में महाराष्ट्र की मौजूदा एनसीपी-शिवसेा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार के गिर जाने की बात कही है। इस पर नवाब मलिक ने राणे को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि सपने देखने से सरकारें नहीं गिरतीं।

तो अब राणे भविष्य बताने वाले बने हैं
नवाब मलिक ने शुक्रवार को कहा, महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार बनने के बाद सबसे पहले देवेंद्र फडणवीस की ओर से भविष्यवाणी की गई कि ये सरकार कुछ महीने में गिर जाएगी। इसके बाद भाजपा ने यही कहने की जिम्मेदारी चंद्रकांत पाटिल को दी। ना फडणवीस और ना ही पाटिल की भविष्यवाणी सच नहीं हुई। ऐस में अब नारायण राणे ने ये काम संभाल लिया है।

टोने टोटकों से कुछ नहीं होगा
मलिक ने आगे कहा, 23 साल पहले नारायण राणे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। वह कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए गए थे। फिर उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। उनके चाहने वालों ने उनके सीएम बन जाने के लिए क्या-क्या टोने टोटके नहीं किए लेकिन वो सीएम नहीं बनें। अब वो हमारी सरकार के लिए भविष्यवाणी कर रहे हैं लेकि समझें कि भविष्यवाणियों, सपनों, प्रार्थनाओं से सरकारें नहीं गिरती हैं।
नड्डा के एक बयान को लेकर मलिक ने कहा कि इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि था कि महाराष्ट्र की सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। सरकार ना तो हटाई जा सकती है और ना ही बनाई जा सकती है, जनता की मर्जी से सरकार बनती है। हमारे विधायक डरने वाले नहीं हैं। महाराष्ट्र में गठबंधन (शिवसेना-एनपीसी-कांग्रेस) पांच साल के लिए नहीं, बल्कि 25 साल के लिए है। बीजेपी को समझना चाहिए कि महाराष्ट्र की जनता हमें बार-बार चुनेगी।

क्या कहा था नारायण राणे ने
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य की उद्धव ठाकरे की सरकार मार्च तक गिर जाएगी और यहां भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा नेता राणे ने कहा कि यह बात अंदर है, इसलिए मैं उसे अभी बाहर नहीं निकालना चाहता हूं। सरकार बनानी होती है या सरकार गिरानी होती है तो कुछ बात सीक्रेट रखनी पड़ती है।












Click it and Unblock the Notifications