Navi Mumbai Airport: मुंबई वालों की बल्ले-बल्ले! कमर्शियल ऑपरेशन शुरू, IndiGo फ्लाइट इतिहास में दर्ज
Navi Mumbai International Airport: भारत के विमानन इतिहास में बुधवार का दिन खास बन गया। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली बार कमर्शियल विमान की लैंडिंग की गई। सालों के इंतजार, बड़े निर्माण कार्य और लंबी तैयारियों के बाद आखिरकार यह एयरपोर्ट हकीकत बनकर सामने आया। सुबह जैसे ही इंडिगो की फ्लाइट रनवे पर उतरी, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आधिकारिक तौर पर देश के बड़े एयरपोर्ट्स की सूची में अपनी जगह बना ली।
नवी मुंबई एयरपोर्ट पर यह सिर्फ एक फ्लाइट की लैंडिंग नहीं थी, बल्कि मुंबई महानगर क्षेत्र के लिए हवाई सफर के एक नए दौर की शुरुआत थी। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बुधवार को देश की विमानन दुनिया में एक नया अध्याय जोड़ दिया। एयरपोर्ट पर पहली कमर्शियल फ्लाइट के उतरने के साथ ही यहां आधिकारिक तौर पर एयरसाइड ऑपरेशन शुरू हो गया। यह पल भारत के नागरिक उड्डयन ढांचे के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

पहली फ्लाइट ने को दिया गया वॉटर कैनन सल्यूट
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सबसे पहली कमर्शियल फ्लाइट इंडिगो की रही। बेंगलुरु से उड़ान भरकर आई इंडिगो की फ्लाइट 6E460 सुबह ठीक 8 बजे रनवे पर उतरी। इस मौके पर विमान को वॉटर कैनन सल्यूट दिया गया, जो किसी भी एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट के स्वागत की खास परंपरा मानी जाती है। इसी के साथ एयरपोर्ट पर यात्री सेवाओं की औपचारिक शुरुआत हो गई।
पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान
पहली लैंडिंग के कुछ ही देर बाद एयरपोर्ट से पहली डिपार्चर फ्लाइट भी रवाना हुई। इंडिगो की फ्लाइट 6E882 सुबह 8:40 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरकर रवाना हुई। इस तरह नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपने पहले ही दिन आगमन और प्रस्थान दोनों की प्रक्रिया पूरी कर ली।
मुंबई क्षेत्र को मिलेगी राहत
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से मुंबई महानगर क्षेत्र को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आने वाले समय में यह एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव को कम करेगा। यात्रियों की संख्या और कार्गो सेवाओं की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए यह एयरपोर्ट अहम भूमिका निभाएगा।
आधुनिक सुविधाओं के साथ नया एयरपोर्ट
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया गया है। इसे आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। एयरपोर्ट के शुरू होने से पर्यटन, व्यापार और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
देश की विमानन ताकत में इजाफा
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत भारत के विमानन क्षेत्र के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए ऐसे नए एयरपोर्ट देश की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेंगे।
महाराष्ट्र को मिला नया हवाई गेटवे
पहली कमर्शियल फ्लाइट के सफल संचालन के साथ नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब आधिकारिक तौर पर देश के एयरपोर्ट नेटवर्क का हिस्सा बन गया है। आने वाले दिनों में यहां से और भी शहरों के लिए उड़ानें शुरू होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications