नवी मुंबई एयरपोर्ट देखने बेंगलुरू का शख्स हजारों खर्च कर फ्लाइट से पहुंचा, भव्यता देख अडानी को बोला Thankyou
Navi Mumbai International Airport: आख़िरकार वो दिन आ ही गया, जब नवी मुंबई ने इतिहास रच दिया। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) पर 25 दिसंबर 2025 को फ्लाइट का अवागमन शुरू हो गया है। नए-नवेले एयरपोर्ट पर बेंगलुरु से आई पहली कमर्शियल फ्लाइट ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करते ही एक नए एरा की शुरुआत कर दी। इस मोमेंट को लेकर यात्रियों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को क्योंकि ये सिर्फ एक फ्लाइट नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी जीत है।
आपको जानकर हैरानी होगी नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली बेंगलुरू से आई इंडिगो फ्लाइट में एक यात्री अपने परिवार संग केवल ये नया एयरपोर्ट देखने पहुंचा था। बेंगलुरू निवासी राम प्रसाद ने नवी मुंबई एयरपोर्ट के फर्स्ट डे का एक्सपीरिएंस करने के लिए दो महीने पहले ही टिकट बुक करवा लिया था।

एयरपोर्ट की भव्यता देख बोले- अडानी Thankyou
राम प्रसाद ने बताया कि उन्होंने परिवार के साथ नए हवाई अड्डे का अनुभव लेने के लिए हजारों खर्च करके टिकट बुक करवाया था। राम प्रसाद ने कहा, "हम सिर्फ नवी मुंबई एयरपोर्ट को देखने बेंगलुरु से आए थे। मैं गौतम अडानी जी का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से यात्रियों का स्वागत किया। मैं बहुत खुश हूं, ये एयरपोर्ट वाकई में बहुत ही सुंदर है। उन्होंने कहा मैं और मेरे परिवार के लिए ये यात्रा जीवन भर के लिए यादगार बन गई है।
'नवी मुंबई वाकई में बेहद सुंदर और विशाल है'
एक अन्य यात्री, सुनील बजाज ने हवाई अड्डे को भविष्यवादी बताया। उन्होंने कहा, "यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि नवी मुंबई में एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बन गया है। इसका ड्राइववे बहुत सुंदर और विशाल है। यह निश्चित रूप से यात्रियों के लिए बहुत सुविधाजनक हैं।
जीत अडानी ने श्रमिकों के लिए जारी किया था वीडियो
बता दें जीत अडानी ने नवी मुंबई एयरपोर्ट के निर्माण में शामिल श्रमिकों के लिए आयोजित एक ड्रोन शो का वीडियो साझा किया। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, " रिएक्शन देखकर बहुत अच्छा लगा!
नवी मुंबई एयरपोर्ट की खासियत
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यह पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुँचाए। इसमें renewable energy, green building techniques, rainwater harvesting और प्राकृतिक हवा के इस्तेमाल जैसे eco-friendly features शामिल किए गए हैं। इसी वजह से इसे एक पर्यावरण-अनुकूल (eco-friendly) एयरपोर्ट माना जा रहा है। इसकी छत कमल के फूल से प्रेरित है, जो इसे खास और आकर्षक बनाती है। साथ ही, आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके यात्रियों की सुविधा और आराम का भी पूरा ध्यान रखा गया है।
नवी मुंबई एयरपोर्ट बनाने में कितनी लागत लगी है?
यह एयरपोर्ट एक बड़ा greenfield project है, जिसे बनाने में करीब ₹19,650 करोड़ (लगभग 19.6 हजार करोड़ रुपये) की लागत आई है। पूरी तरह विकसित होने पर, NMIA सालाना 9 करोड़ यात्रियों को संभाल सकेगा। अपने प्रारंभिक चरण में, इसकी क्षमता 2 करोड़ यात्रियों और 5 लाख मीट्रिक टन कार्गो का प्रबंधन करने की है।












Click it and Unblock the Notifications