Navi mumbai international Airport: शुरू हुआ नवी मुंबई एयरपोर्ट, फ्लाइट, रूट, कनेक्टिविटी, जानें हर जरूरी डिटेल
Navi mumbai international Airport: कई वर्षों का इंतजार आज खत्म हो गया है, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) ने आखिरकार 25 दिसंबर (गुरुवार) 2025 अधिकारिक रूप से चालू हो चुका है और फ्लाइट ऑपरेशन्स शुरू हो गए है। यह मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) के लिए हवाई यात्रा का दूसरा प्रवेश द्वार बन गया है, जिससे बड़े स्तर पर हवाई कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
नवी मुंबई एयरपोर्ट का टर्मिनल सुबह 6:40 बजे से यात्रियों के लिए खोल दिया गया था। NMIA पर पहले दिन, इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और स्टार एयर जैसी चार एयरलाइंस लगभग 30 घरेलू उड़ानें संचालित की जा रही है।

IndiGo की फ्लाइट 6E460 बेंगलुरु से सुबह 8 बजे पहुंची। इसके लैंडिंग करते ही पानी के फौव्वारें से रनवे पर स्वागत किया गया। जबकि 8:40 बजे हैदराबाद के लिए इंडिगो की पहली फ्लाइट ने इस नए-नवेले एयरपोर्ट से उड़ान भरी।

NMIA मुंबई के नार्थ से 45-50 किमी, साउथ और ईस्ट हिस्सों से 35-45 किमी की दूरी पर है। इस नए एयरपोर्ट पर कई रास्तों से आसानी से पहुंचा जा सकता है। ऐरोली-बेलापुर के निवासी ठाणे-बेलापुर या पाम बीच रोड का यूज कर सकते हैं, जबकि खारघर-पनवेल से कलांबोली सर्कल के जरिए सायन-पनवेल रोड से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

पीक आवर में NMIA तक पहुंचने में कितना समय लगेगा
आइलैंड सिटी (वर्ली) से 35 किमी (70 मिनट); पूर्वी उपनगर (पोवाई) से 34 किमी (70 मिनट); ठाणे (विवियाना मॉल) से 34 किमी (60 मिनट); पश्चिमी उपनगरों (गोरेगांव/ओबेरॉय मॉल) से 45 किमी (95 मिनट)।
अन्य क्षेत्रों से पहुंचने में कितना समय लगेगा
मीरा रोड (बेवर्ली पार्क) से 50 किमी (135 मिनट); नवी मुंबई (वाशी) से 14 किमी (30 मिनट); और कल्याण, डोंबिवली, बदलापुर, अंबरनाथ (कल्याण जंक्शन) से 37 किमी (120 मिनट)।
एयरपोर्ट पहुंचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट
NMMT बस सेवा शुरू हो चुकी है - एयर-कंडीशन्ड बसें पांच रूट पर चल रही हैं हर 17-22 मिनट पर। इसके साथ ही कुछ ही दूरी तक मेट्रो और लोकल ट्रेन स्टेशन भी मौजूद है।
फरवरी 2026 से चौबीसों घंटे ऑपरेशन्स शुरू हो जाएगा
शुरूआत में NMIA सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संचालित हो रही हैं, जिसमें नौ घरेलू गंतव्यों के लिए 15 निर्धारित उड़ानें होंगी। धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जाएगा, जिससे प्रतिदिन 13 गंतव्यों के लिए 24 उड़ानें संचालित होंगी और प्रति घंटे 10 विमानों की आवाजाही संभव होगी। फरवरी 2026 तक चौबीसों घंटे परिचालन शुरू करने की योजना।
NMIA से किन शहरों के उड़ानें हैं?
IndiGo - अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोच्चि, दिल्ली, हैदराबाद, लखनऊ, मंगलुरु, नागपुर, गोवा (Mopa), जयपुर, चेन्नई, कोयम्बटूर, वडोदरा सहित कई रूट्स पहले दिन से ही ऑपरेट कर रही है।
Air India Express - बेंगलुरु और दिल्ली के लिए नियमित सेवाएँ शुरू, जनवरी से डेली/टू-डेली फ्लाइट्स का विस्तार होगा। दिल्ली, गोवा, कोच्चि, अहमदाबाद के लिए उड़ानें चलाना शुरू कर चुकी है, और रूट्स को दिसंबर-31 तक बढ़ा रही है।
लॉन्च के साथ NMIA 9+ शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानों की सुविधा दे रहा है और शुरुआती चरण में 15-24 उड़ानों की क्षमता रखता है, जिसे बढ़ाया जा रहा है।
कब संचालित होंगी इंटरनेशनल फ्लाइट?
अभी शुरुआती चरण में केवल डोमेस्टिक फ़्लाइट्स चल रही हैं, लेकिन एयर इंडिया ग्रुप और अन्य एयरलाइंस के प्लान हैं कि मिड-2026 तक 5+ अंतरराष्ट्रीय रूट भी जोड़े जाएं, जैसे दुबई, लंदन आदि।
एयरपोर्ट की खासियत
- आधुनिक टर्मिनल और डिजी-यात्रा चेक-इन
- शुरुआती क्षमता ~ 20 मिलियन यात्रियों प्रति वर्ष आगे बढ़ाई जा सकती है
- रनवे + टर्मिनल-1 के साथ लॉन्च
- भविष्य में विस्तार योजनाएँ और रनवे / कार्गो / इंटरनेशनल ऑपरेशन का विकास












Click it and Unblock the Notifications