अजान के वक्त हनुमान चालीसा पर रोक लगाना पड़ा महंगा, नासिक पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर
मुंबई, 21 अप्रैल: महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को सरकारी अमले में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 40 सीनियर पुलिस अफसरों का तबादला या प्रमोशन कर दिया है। इसमें सबसे अहम नाम नासिक के कमिश्नर दीपक पांडे की है। जो हाल ही में नासिक में मस्जिदों के 100 मीटर के दायरे में अजान से 15 मिनट पहले और बाद में लाउड स्पीकर पर कोई भी धार्मिक भजन और गाने न बजाने का आदेश दिया था।

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को एक बड़े फेरबदल के तहत नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे सहित करीब 40 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पदोन्नत या स्थानांतरित कर दिया। अपने आदेश के अलावा, दीपक पांडेय ने हाल ही में पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि भू-माफिया का गैंग राजस्व अधिकारियों की मदद से आम आदमी को परेशान कर रहा है। हालांकि, इस लेटर के सार्वजनिक होने के बाद वे सरकार के निशाने पर आ गए थे।
दीपक पांडेय की जगह अब जयंत नायकनवरे नासिक पुलिस कमिश्नर होंगे।वहीं, नासिक पुलिस कमिश्नर दीपक पांडेय को स्पेशल आईजी बनाकर भेजा गया है। वहीं जयंत नायकनवरे अभी डिप्टी आईजीपी (वीआईपी सिक्योरिटी) थे। बता दें कि, दीपक पांडेय ने मार्च में डीजीपी को पत्र लिखकर अपना तबादला नासिक शहर से बाहर करने की मांग की थी।
बता दें कि नासिक के कमिश्नर दीपक पांडे ने कहा है कि हनुमान चालीसा या भजन बजाने के लिए अनुमति लेनी पड़ेगी। अजान से पहले और बाद में 15 मिनट के भीतर इसकी अनुमति नहीं होगी। मस्जिद के 100 मीटर के दायरे में इसकी इजाज़त नहीं होगी। इस आदेश का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। सभी धार्मिक स्थलों को 3 मई तक लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति लेने का निर्देश दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications