Maharashtra: कांग्रेस ने नांदेड़ लोकसभा सीट पर उतारा प्रत्याशी, रविंद्र चव्हाण होंगे उपचुनाव में उम्मीदवार
Nanded Lok Sabha By-Election: महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होना है। नांदेड़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने वसंतराव बलवंत राव चव्हाण के बेटे रविंद्र वसंतराव चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है।
बता दें, नांदेड़ सीट कांग्रेस के सांसद वसंतराव बलवंत राव चव्हाण के निधन के बाद खाली हुई थी। नांदेड़ सीट के खाली होने के बाद इसपर उपचुनाव होना था। वहीं, अब चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही खाली हुई नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी चुनाव की घोषणा कर दी थी।

नांदेड़ सीट पर चुनाव की घोषणा होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने रविंद्र वसंतराव चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है। दरअसल, कांग्रेस की रविवार 20 अक्टूबर को सीईसी की बैठक होगी। इस बैठक के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नांदेड़ सीट पर 2019 में चिखलीकर को जीत मिली थी। चिखलीकर की इस जीत को देखते हुए बीजेपी ने उनपर भरोसा जताया और फिर से चुनाव मैदान में भेजा था। लेकिन उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। नांदेड़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस के वसंतराव ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रतापराव गोविंदराव चिखलीकर को हराया था।
उन्हें वसंतराव के मुकाबले 469452 वोट मिले। वहीं, वसंतराव को 528894 वोट प्राप्त हुए थे। बता दें, वसंतराव पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। लेकिन, अगस्त महीने में उनका निधन हो गया। वह हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती थे। वहीं, अब कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा उपचुनाव के लिए रविंद्र वसंतराव चव्हाण को पार्टी का प्रत्याशी नामित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।












Click it and Unblock the Notifications