महाराष्ट्र: विपक्ष में होते हुए भाजपा ने MLC चुनाव में दिखाया दम, फडणवीस ने कही बड़ी बात

मुंबई, 14 दिसंबर: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर की है। सीनियर भाजपा नेता फडणवीस ने एमएलसी की 6 में से 4 सीटों पर जीत के बाद कहा कि ये राज्य में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इन चुनावों से एक बार फिर अपना दमखम दिखाया है। राज्य में 10 दिसंबर को विधान परिषद के चुनाव हुए थे, जिसमें भाजपा ने विपक्ष में होने के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा ने 4 सीटें जीती हैं तो कांग्रेस और शिवसेना ने एक-एक सीट जीती है।

 देवेंद्र फडणवीस

Recommended Video

    Maharashtra MLC Results 2021: BJP के Chandrashekhar Bawankule ने मनाया जीत का जश्न | वनइंडिया हिंदी

    फडणवीस ने चुनाव नतीजों को लेकर कई ट्वीट किए हैं। जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उन्होंने लिखा- महाराष्ट्र विधान परिषद की कुल 6 सीटों में से बीजेपी ने 4 सीटें जीती हैं। ये जीत काफी खास है, ये एक-एक कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत का परिणाम हैं। नागपुर और अकोला की जीत के साथ एक बार फिर महाराष्ट्र भाजपा ने अपनी ताकत साबित की है।

    महाराष्ट्र के नागुपर और अकोला में एमएससी चुनावों में दोनों सीटों पर भाजपा जीती है। यहां सत्तारुढ़ शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। अकोला में भाजपा के वसंत खंडेलवाल जीते हैं। वहीं नागपुर में चंद्रशेखर बावनकुले 176 मतों से जीते हैं। भाजपा के एमएलसी उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार मंगेश देशमुख को हराकर नागपुर से राज्य विधान परिषद चुनाव जीता।

    अकोला बुलढाणा वाशिम स्थानीय निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार वसंत खंडेलवाल ने शिवसेना के उम्मीदवार गोपीकिशन बाजोरिया को 109 मतों से हराया। मुंबई से शिवसेना के सुनील शिंदे और भाजपा के राजहंस सिंह निर्विरोध चुने गए। कोल्हापुर से कांग्रेस उम्मीदवार और गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। धुले-नंदूरबार से भाजपा के अमरीश पटेल निर्विरोध एमएलसी चुने गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+